Nepal: पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड की अग्नि परीक्षा आज, कुर्सी जाएगी या बचेगी, फ्लोर टेस्ट से होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन
Nepal: पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड की अग्नि परीक्षा आज, कुर्सी जाएगी या बचेगी, फ्लोर टेस्ट से होगा फैसला

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को संसद में बहुमत इसलिए साबित करना पड़ रहा है, क्योंकि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है.

विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के लिए आज फैसले का दिन है. उन्हें संसद में अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा. आज फैसला हो जाएगा कि उनकी कुर्सी रहेगी या फिर चली जाएगी. संसद में आज उन्हें विश्वास मत हासिल करना होगा.

एमाले और राप्रपा के समर्थन वापस लेने के बाद प्रचंड को फ्लोर टेस्ट का करना पड़ रहा सामना

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को संसद में बहुमत इसलिए साबित करना पड़ रहा है, क्योंकि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है.

नेपाली कांग्रेस ने समर्थन का किया ऐलान

प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड के लिए बड़ी राहत की बात है कि नेपाली कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने संसद में विश्वास मत में पीएम का साथ देने और सरकार में शामिल होने को लेकर व्हिप जारी कर दिया है.

Also Read: नेपाल की बिजली से रोशन होंगे भारत के कई राज्य, बिहार के कटैया पावरग्रिड से होगा बिजली का आयात-निर्यात

पांच हजार लोगों की हत्या की बात कबूलने पर प्रचंड के खिलाफ जांच के लिए रिट याचिका दायर

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड के खिलाफ मंगलवार को देश के उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दायर की गयी, जिसमें उन्हें कई वर्ष तक चले माओवादी विद्रोह के दौरान 5,000 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी कबूल करने पर उनसे पूछताछ करने और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है. दरअसल प्रचंड ने काठमांडू में माघी महोत्सव के दौरान कहा था, मैं 17,000 लोगों की हत्या का आरोपी हूं, जो सच नहीं हैं. हालांकि, मैं संघर्ष के दौरान 5,000 लोगों के मारे जाने की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि बाकी 12,000 लोगों को सामंतवादी सरकार ने मारा. विद्रोह की शुरुआत 13 फरवरी, 1996 को हुई थी और 21 नवंबर, 2006 को तत्कालीन सरकार के साथ समग्र शांति समझौते के बाद यह आधिकारिक रूप से समाप्त हुआ.

अगले महीने प्रचंड आयेंगे भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड की कुर्सी अगर बच जाती है, तो उनके अगले महीने आधिकारिक यात्रा पर भारत आने की संभावना है. पिछले साल दिसंबर में तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद प्रचंड का यह पहला विदेशी दौरा होगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola