Video: नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, महिला के शव से सोने की बालियों की चोरी! आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मरे हुए लोगो से सोना लूटते आरोपी, फोटो- एक्स

Nepal Floods: नेपाल में एक तरफ बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है, तो दूसरी तरफ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. एक वायरल वीडियो में दो लोग महिला के शव से सोने की बालियां निकालते लोग दिखे. हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Video: नेपाल में भीषण बाढ़ (Nepal Floods) से मची तबाही के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने लोगों को झकझोर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में जान गंवाने वाली एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालते दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी गई.

विज्ञापन

शर्मसार करने वाला वीडियो

मामले ने तूल पकड़ा तो नेपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया. यह घटना उस समय सामने आई है, जब नेपाल विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है और इस आपदा में करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है.

View on Instagram

मरे लुए लोगों से लूटा सोना

वीडियो में दिखा कि दो लोग महिला के शव को लकड़ी के तख्तों की मदद से खींच रहे हैं. इसके बाद दोनों लोग महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां निकालकर अलग रख देते हैं. वीडियो में मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद दिखाई देते हैं. कुछ लोग पूरी घटना को देखते रहे, जबकि कुछ अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाते नजर आए.


Image

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 469

नेपाल के रसुवा जिले समेत कई इलाकों में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई. नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक 1,545 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बचाया गया है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं.

चितवन में सबसे ज्यादा 178 शव बरामद

नेपाल पुलिस के मुताबिक, चितवन जिले में सबसे अधिक 178 शव बरामद किए गए हैं. इसके बाद पूर्वी नेपाल में 110, गोरखा में 44, नुवाकोट में 37, धाडिंग में 33, तनहुन में 28, पश्चिमी नेपाल में 27 और रसुवा में 12 लोगों की मौत हुई है.

Also Read: Nepal Flash Flood: बुलडोजर बना जिंदगी का सहारा, मलबे में फंसी बुजुर्ग महिला को ऐसे बचाया, Video


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola