जो बाइडेन बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, कमला बनीं पहली महिला उपराष्ट्रपति, PM मोदी ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : नवनिर्वाचित जो बाइडेन (Joe Biden) आज अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लिया. बाइडन देशवासियों को अपने पहले संबोधन में एकजुटता का संदेश दिया. सलाहकारों के अनुसार शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में बाइडन महामारी के कारण अप्रत्याशित संकट के दौरान देश को एक साथ लाने की जरूरत पर बात किया. बाइडन को चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के वेस्ट फ्रंट में दोपहर 12 बजे (स्थानीय समयानुसार) पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया. अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह की हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ …

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है.

बाइडेन ने किया बड़ा ऐलान 

जो बाइडेन ने शपथ ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद पेरिस जलवायु समझौते को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मैं अगक गलतियाँ करूंगा तो उन्हें स्वीकार करूँगा आपको बताऊँगा. मुझे आपको उन्हें सही करने में मदद करने की आवश्यकता होगी. हम दूर नहीं जा रहे हैं, हम जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं.

PM मोदी ने दी जो बाइडेन को बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. मोदी ने कहा कि मैं भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं.

जो बाइडेन ने राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली.

कमला हैरिस ने पहले अश्वेत डिजाइनरों के बनाए कपड़े

अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में बुधवार को शपथ ग्रहण करने पहुंची कमला हैरिस ने दो अश्वेत डिजाइनरों के बनाये कपड़े पहने. हैरिस के पति डॉ एमहॉफ ने राल्फ लॉरेन सूट पहना था. जो बाइडन ने भी शपथ ग्रहण के लिए अमेरिकी डिजाइनर का बनाया हुआ गहरे नीले रंग का सूट और ओवरकोट पहना. अमेरिका की पहली महिला, अश्वेत और भारतीय अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर 56 वर्षीय कमला हैरिस ने इतिहास रचा है. क्रिस्टोफर जॉन रॉजर्स और सरजिओ हडसन द्वारा डिजाइन किये गये कपड़े पहन कर हैरिस ने देश को अश्वेत डिजानरों पर अपना संदेश दिया है.

वाशिंगटन में लॉकडाउन, सुरक्षा कड़ी

अमेरिका के कैपटल (संसद भवन) में हुए हिंसक दंगे और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर जो बाइडन बुधवार को वाशिंगटन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. कानून प्रवर्तन अधिकारियों को न केवल संभावित बाहरी खतरे का मुकाबला करना पड़ रहा है बल्कि उनकी चिंता है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा कोई कर्मी भी ड्यूटी के दौरान हमला कर सकता है. हालांकि, बाइडन को किसी विशेष खतरे का उल्लेख नहीं किया गया है. इसके बावजूद सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola