Joe Biden Oath Ceremony: Biden की कितनी होगी सैलरी ? क्‍या होंगी सुव‍िधाएं-एलाउंस, जानें सबकुछ

Updated at : 20 Jan 2021 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Joe Biden Oath Ceremony:  Biden की कितनी होगी सैलरी ? क्‍या होंगी सुव‍िधाएं-एलाउंस, जानें सबकुछ

Joe Biden Oath Ceremony: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) 20 जनवरी यानी आज 46वें राष्ट्रपति (46th President of America) के रूप में शपथ लेंगे. बाइडेन के साथ उपराष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस भी शपथ लेंगी. इसे अमेरिका में 'इनॉगरेशन डे'(United States Presidential Inauguration) भी कहते हैं. इसके बाद ही वो आधिकारिक रूप से व्हाइट हाउस में अपना कामकाज संभालेंगे. वहीं, कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए समारोह में कई बदलाव किए गए, साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर मेहमानों की सूची भी छोटी की गई.

विज्ञापन

Joe Biden Oath Ceremony: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) 20 जनवरी यानी आज 46वें राष्ट्रपति (46th President of America) के रूप में शपथ लेंगे. बाइडेन के साथ उपराष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस भी शपथ लेंगी. इसे अमेरिका में ‘इनॉगरेशन डे'(United States Presidential Inauguration) भी कहते हैं. इसके बाद ही वो आधिकारिक रूप से व्हाइट हाउस में अपना कामकाज संभालेंगे. वहीं, कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए समारोह में कई बदलाव किए गए, साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर मेहमानों की सूची भी छोटी की गई.

कहां देख सकेंगे शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण?

भारतीय समय के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremoy) रात करीब 10.30 बजे होगी. बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जहां नेशनल गार्ड्स (National Guards) के 25 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremoy) का सीधा प्रसारण , MSNBC, PBS समेत अमेरिका के सभी प्रमुख चैनलों पर होगा. आप चाहें तो इसे https://bideninaugural.org/watch/ पर जाकर देख सकते हैं. वहीं, इसे आप अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर भी पथ ग्रहण समारोह को लाइव देख सकते हैं.

Joe Biden की सैलरी, क्‍या होंगी सुव‍िधाएं-एलाउंस?

राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन को सारी सुविधाएं और सैलरी से लेकर सभी भत्ते मिलने लगेंगे. आइए जानते है कि राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन की सैलरी कितनी होंगी और क्या-क्या सुविधाएं उन्हें मिलेंगी.

Also Read: अमेरिका में सत्ता परिवर्तन, Donald Trump के बाद Joe Biden को कमान, कितने ताकतवर होते हैं USA प्रेसिडेंट?

न्‍यूयॉर्क(New York) की एक वेबसाइट के मुताबिक उनकी सैलरी सालाना करीब चार लाख अमेरिकी डॉलर है. अगर इंडियन करेंसी में गिनती करें तो ये करीब दो करोड़ 92 लाख रुपये हैं. इसके अलावा राष्ट्रपति को 50 हजार डॉलर का सालाना एक्‍सपेंस एलाउंस भी म‍िलता है, साथ ही एक लाख डॉलर का नॉन टैक्‍सेबल ट्रैवल एलाउंस भी म‍िलता दिया जाता है.

वहीं, मनोरंजन के लिए भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति को हर साल 19 हजार डॉलर दी जाती है. अगर कोई राष्ट्रपति सैलरी दान करना चाहे तो वह भी कर सकता है. राष्ट्रपति की पत्नी यानी वहां की फर्स्‍ट लेडी को कोई सैलरी नहीं मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola