जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्‍तीफे की खबर से शेयर बाजार धड़ाम

Updated at : 28 Aug 2020 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्‍तीफे की खबर से शेयर बाजार धड़ाम

Japanese Prime Minister Shinzo Abe is set to resign : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी जापानी मीडिया की ओर से दी गई है. आपको बता दें कि शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है.

विज्ञापन

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी जापानी मीडिया की ओर से दी गई है. आपको बता दें कि शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है.

खबरों की मानें तो शिंजो आबे जल्‍द ही इस संबंध में औपचारिक रूप से ऐलान कर सकते हैं. शिंजो आबे को एक सप्‍ताह के अंदर दो बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पडा जिसने पूरे देश की चिंता बढा दी. श‍िंजो आबे के इस्‍तीफे की अटकलों के बीच इधर जापान का शेयर बाजार धराशायी होता नजर आ रहा है.

इस संबंध में जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है लेकिन उनके लागातार हॉस्पिटल जाने से कई तरह की अफवाहें फैल रहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पिछली बार जब आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे थे.

आबे का कार्यकाल सितबंर 2021 को समाप्त हो जाएगा.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola