खालिस्तानी समर्थकों का लंदन में हंगामा, विदेश मंत्री जयशंकर की गाड़ी रोकने की कोशिश
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Mar 2025 10:46 AM
Dr S Jaishankar
Foreign Visit Update: लंदन में एक कार्यक्रम से आते समय खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की गाड़ी रोकने की कोशिश की. सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली
Jaishankars Foreign Visit Update: भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के 6 दिनों के दौरे पर गए हैं. इस बीच उन्होंने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में हो रहे एक खास कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब जयशंकर वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी की ओर गए, तभी बाहर सड़क पर खड़े खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखते ही नारे लगाना शुरू कर दिए. इसके अलावा उनमें से एक शख्स भागकर विदेश मंत्री की गाड़ी का रास्ता रोकने का प्रयास भी करता नजर है.
जानकारी के मुताबिक, जयशंकर ने इस दौरे की शुरुआत लंदन से की. सबसे पहले यहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की. जिसके बाद वे लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में आयोजित “भारत का उदय और विश्व में भारत की भूमिका” थीम पर रखे एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रेसिप्रोकेल टैरिफ और कश्मीर आदि जैसे कई मुद्दों पर बात की.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
चैथम हाउस थिंक टैंक में आयोजित कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद जब वह बिल्डिंग से बाहर आते हैं, तो बाहर कई खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारी खालिस्तान का झंडा हाथों में लिए खड़े दिखते हैं. उनकी नजर जैसे ही जयशंकर पर पड़ती है, वे नारेबाजी करना शुरू कर देते हैं. साथ ही उनमें से एक प्रदर्शनकारी भागकर उनके पास जाकर उनकी कार का रास्ता रोकने की कोशिश करता है. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी जल्दी से उसे वहां से निकाल देते हैं और हालात को काबू में करते हैं. बताया जा रहा है कि जयशंकर अभी भी लंदन में मौजूद हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 5 : पड़हा राजा के हाथों में होती थी शासन की कमान, आम सहमति से होते थे सभी कार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










