भारतीयों के लिए सऊदी अरब जाना हुआ आसान, नहीं देना होगा यह दस्तावेज, दूतावास ने की घोषणा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Nov 2022 9:01 AM

विज्ञापन

सऊदी अरब दूतावास ने कहा कि सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए वहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र से छूट दी गई है. इस फैसले से भारतीयों का सऊदी अरब जाना आसान हो गया है.

विज्ञापन

भारत के नागरिकों के लिए एक खुशखबरी है. सऊदी अरब जाने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी. दरअसल भारतीय नागरिकों को अब अगर सऊदी अरब जाना है तो वीजा के लिए उन्हें पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र जमा करने की जरूरत नहीं होगी. सऊदी अरब दूतावास ने इसकी जानकारी दी है.

दिल्ली स्थित सऊदी अरब दूतावास की ओर से कहा गया है कि भारत और सऊदी अरब के बीच आपसी रिश्ता और मजबूत हो इसके लिए सरकार ने यह फैसला लिया है. दूतावास ने कहा कि इस कदम से दोनों देश के रिश्तों में और मजबूती आएगी. दूतावास ने कहा कि सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए वहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र से छूट दी गई है.

भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना: सऊदी अरब के दूतावास का कहना है कि भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा के लिए वीजा लेने में पीसीसी की जरूरत नहीं होगी. इस दौरान सऊदी अरब दूतावास ने वहीं रह रहे करीब बीस लाख से अधिक भारतीय नागरिक की सराहना की है.

आसान हुआ रास्ता: सऊदी अरब के इस कदम से भारतीय के लिए वीजा बनाना थोड़ा आसान हो जाएगा. जो भारतीय नागरिक विदेश यात्रा के तहत सऊदी अरब जाने को इच्छुक हैं उन्हें एक दस्तावेज कम बनाना पड़ेगा. बता दें अन्य देशों की यात्रा के लिए पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट अहम दस्तावेज है. वीजा के लिए इसे जमा करना होता है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: मार्च 2018 से SBI ने बेचे 10,246 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड, जानें क्या है चुनावी बांड और कौन खरीद सकता है

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola