नेतन्याहू का दावा: ईरान ‘अब तक का सबसे कमजोर’, कहा- नहीं बना पाएगा परमाणु बम और मिसाइल

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Israeli PM Netanyahu: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के 20 दिनों तक चले लगातार हवाई हमलों के बाद अब ईरान के पास यूरेनियम को समृद्ध (enrich) करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की ताकत नहीं बची है. नेतन्याहू के मुताबिक, ईरान की हालत अब तक की सबसे कमजोर हो चुकी है.

विज्ञापन

Israeli PM Netanyahu: बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम यह जंग जीत रहे हैं और ईरान पूरी तरह बर्बाद हो रहा है. उन्होंने बताया कि ‘राइजिंग लायन’ ऑपरेशन के पहले फेज में ईरान के मिसाइल स्टॉक और ड्रोन्स को निशाना बनाया गया था. अब दूसरे फेज में उन फैक्ट्रियों को खत्म किया जा रहा है जो मिसाइल के पार्ट्स और न्यूक्लियर हथियार बनाने का काम करती थीं. नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान का पूरा इंडस्ट्रियल बेस अब खत्म होने की कगार पर है. हालांकि, सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने यूरेनियम को लेकर किए गए अपने दावों का कोई सबूत पेश नहीं किया.

विज्ञापन

ट्रंप की सलाह पर रुकी कुछ कार्रवाई

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन खबरों को ‘फेक न्यूज’ बताया जिनमें कहा जा रहा था कि इजरायल ने अमेरिका को जबरदस्ती इस जंग में घसीटा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोई नहीं बता सकता कि उन्हें क्या करना है, वे हमेशा अमेरिका के हित में फैसले लेते हैं. नेतन्याहू ने यह भी साफ किया कि ट्रंप के कहने पर इजरायल ने ईरान के ‘साउथ पार्स’ गैस फील्ड पर दोबारा हमला नहीं करने का फैसला लिया है.

ईरान में सत्ता परिवर्तन पर क्या बोले?

ईरान में सरकार बदलने के सवाल पर नेतन्याहू ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वहां के लोग सड़कों पर उतरकर विद्रोह करेंगे या नहीं. उन्होंने कहा कि सिर्फ हवाई हमलों से क्रांति नहीं आती, इसके लिए जमीन पर भी एक्शन जरूरी होता है. उन्होंने ईरान के लीडरशिप में दरार होने की बात कही और बताया कि मुजतबा खामेनेई (अयातुल्ला के उत्तराधिकारी) अभी तक सामने नहीं आए हैं.

दुनिया के लिए तेल का नया रास्ता

नेतन्याहू ने बताया कि अमेरिका ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ समुद्री रास्ते को खुलवाने की कोशिश कर रहा है ताकि तेल की कीमतें कम हो सकें. उन्होंने एक नया आइडिया भी दिया कि समुद्री रास्तों के बजाय अरब प्रायद्वीप से सीधे इजरायल के बंदरगाहों तक पाइपलाइन बिछाई जा सकती है. उन्होंने भरोसा जताया कि यह युद्ध लोगों की उम्मीद से कहीं ज्यादा जल्दी खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: ईरान के साथ जंग में अमेरिका के 16 विमान तबाह, 10 रीपर ड्रोन भी ध्वस्त; रिपोर्ट में दावा

ईरान ने दागीं मिसाइलें

जिस वक्त नेतन्याहू प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, ठीक उसी समय ईरान की ओर से मिसाइलों की एक और लहर छोड़ी गई. इजरायली सेना ने भी इसकी पुष्टि की है कि उनकी तरफ नई मिसाइलें दागी गई हैं. नेतन्याहू ने दोहराया कि उनका मुख्य मकसद ईरान के परमाणु और मिसाइल खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना है.

ये भी पढ़ें: ईरान में 19 साल के पहलवान के साथ तीन को फांसी, आरोप- ‘मोहारेबेह’ यानी ‘ईश्वर के खिलाफ दुश्मनी’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola