Israel Iran War: इजराइल ने हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराया, तोपखाने का चीफ भी ढेर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Oct 2024 6:28 PM
Himanta Biswa Sarma
Israel Iran War: इजराइल पूरी तरह से एक्शन में है. इजराइली रक्षा बलों ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराया.
Israel Iran War: इजराइली रक्षा बलों ने हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराने के बारे में जानकारी एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दिया है. रक्षा बलों ने ट्वीट किया, हिज्बुल्लाह के बिंट जेबिल क्षेत्र के कमांडर अहमद जाफर मटोक को आईएएफ के हमले में मार गिराया गया. आईएएफ ने बिंट जेबिल क्षेत्र में उत्तराधिकारी और हिजबुल्लाह के तोपखाने के प्रमुख को भी मार गिराया.
उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 22 लोगों की मौत
उत्तरी गाजा पर इजराइल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है. बुरी तरह प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में इजराइल के हमले तीसरे सप्ताह भी जारी हैं और सहायता समूहों ने इसे मानवीय आपदा बताया है. इस बीच, उत्तरी तेल अवीव में रविवार को एक ट्रक ‘बस स्टॉप’ से जा टकराया, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गये. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने बताया कि उत्तरी शहर बेत लाहिया में शनिवार देर रात कई मकानों एवं इमारतों पर हुए इन हमलों में मारे गए लोगों में 11 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं.
इजराइली सेना ने बेत लाहिया में एक इमारत में चरमपंथियों पर किया हमला
इजराइली सेना ने कहा कि उसने बेत लाहिया में एक इमारत में चरमपंथियों पर हमला किया और आम नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए कदम उठाए. उसने मीडिया द्वारा प्रकाशित आंकड़ों को गलत बताया लेकिन स्वयं हताहतों की कोई संख्या नहीं बताई. इजराइल पिछले तीन सप्ताह से उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी हमले कर रहा है. उसका कहना है कि हमास के चरमपंथी वहां फिर से संगठित हो गए हैं. सालभर से जारी युद्ध के दौरान विस्थापन की ताजा लहर में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों फलस्तीनी ‘गाजा सिटी’ छोड़कर चले गए हैं. इजराइल गाजा में रोजाना हमले कर रहा है. साथ ही वह लेबनान में हिजबुल्ला के साथ युद्ध लड़ रहा है.
हमास ने 2023 में इजराइल में हमला कर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 को बना लिया था बंधक
हमास ने सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था. करीब 100 बंधक अब भी गाजा में हैं जिनमें से एक तिहाई बंधकों के मारे जाने की आशंका है. फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमास के हमले के बाद इजराइल की जवाबी कार्रवाई में 42,000 फलस्तीनी मारे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










