Iran Reaction : इजराइल से बदला नहीं लेगा जख्मी ईरान? अमेरिका की चेतावनी के बाद आई खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Oct 2024 2:47 PM

विज्ञापन

Iran Reaction : इजराइल के हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानें अमेरिका की चेतावनी के बाद क्या कहा

विज्ञापन

Iran Reaction : इजराइल ने 100 से अधिक फाइटर जेट से ईरान पर हमला किया जिसके बाद अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी कि हमले का पलटवार नहीं होना चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अमेरिका की प्रतिक्रिया के बाद लोगों के मन में सवाल आ रहा था कि क्या ईरानी चेतावनी को मानेगा या इसे नजर अंदाज करके अपने दुश्मन इजराइल को जवाब देगा? इस सवाल का जवाब सामने आ चुका है. दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने कहा कि इजराइल के हमले को न तो बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाना चाहिए, न ही कम करके आंका जाना चाहिए, हालांकि उन्होंने बदले की कार्रवाई की बात नहीं की है. एपी की रिपोर्ट में यह बात कही गई है.

ईरान के 20 ठिकाने तबाह

इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद शनिवार तड़के पलटवार किया जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा होने लगी. इजराइल की सेना ने ईरान के इलाम, खुजस्तान और तेहरान में एक साथ हवाई हमले किये जिसमें ईरान के चार सैनिकों की मौत हो गयी. मिसाइल फैक्टरी तथा सैन्य अड्डे सहित 20 ठिकाने इजराइल के हमले में तबाह हो गए. यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, 100 से अधिक लड़ाकू विमानों से ईरान पर हमला किया गया.

तेहरान में दहशत में लोग

इजराइल की सेना ने कहा कि हमारे लड़ाकू विमान और स्पाई जेट ने 1,600 किमी दूर जाकर दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर दिया. हमले कई चरणों में किये गये. उधर, विस्फोटों की आवाज इतनी तेज थी कि ईरान की राजधानी तेहरान में भी इसकी गूंज सुनी गई. हमले के बाद तेहरान में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गयी और लोग सहम गए.

Read Also : Israel Attacks Iran : जख्मी ईरान को अमेरिका की चेतावनी, इजराइल पर मत करना पलटवार वरना…

पहली बार ईरान पर खुलेआम हमला

इजराइली हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. ऐसा पहली बार देखा गया है, जब इजराइल की सेना ने ईरान पर खुलेआम हमला किया. इसके पहले, 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद से किसी शत्रु देश ने ईरान पर इस प्रकार हमले किये हैं. उधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने तेल अवीव के किर्या सैन्य अड्डे से ईरान पर हवाई हमले पर पैनी नजर रखी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola