नेतन्याहू का दावा- इजराइल-अमेरिका के आगे ज्यादा दिन नहीं टिकेगा ईरान, कुचल देंगे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Apr 2026 7:12 PM
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो- पीटीआई
Israel Iran War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरानी शासन ज्यादा दिन नहीं टिकेगा और इसका ढहना तय है. अमेरिका के साथ संयुक्त अभियान ने ईरानी शासन को करारा झटका दिया है. उन्होंने कहा कि इजराइल पहले से मजबूत और ईरान कमजोर है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है.
Israel Iran War: ईरान के साथ जंग के बीच ईजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है. नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल-अमेरिका का संयुक्त अभियान इस्लामी शासन को कुचल रहा है. देश को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि आज नहीं तो कल ईरानी शासन गिर जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल खाड़ी के अन्य देशों के साथ संबंध बना रहा है. हालांकि, इजराइली प्रधानमंत्री ने किसी देश का नाम नहीं लिया. उन्होंने संक्षेप में कहा कि जल्द ही वो इस अहम गठबंधनों के बारे में और जानकारी देंगे.
इजराइल पहले से ज्यादा ताकतवर- नेतन्याहू
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है. पूरी दुनिया ईरान के ‘दुष्ट’ शासन के खिलाफ लड़ाई में हमारी दहाड़ सुन रही है. एक ऐसी लड़ाई, जिसमें हमने अपार उपलब्धियां हासिल की हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इजराइल, लेबनान में जमीनी अभियान के दौरान चार सैनिकों की मौत पर शोक मना रहा है. उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां कष्टदायक कीमत चुकाकर हासिल हुई हैं.
नेतन्याहू ने कहा- ईरान को व्यवस्थित तरीके से कुचल रहे हैं
नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर इजराइल एक महीने से ईरान के खिलाफ अभियान चला रहा है. एक महीने से ‘आतंकवादी शासन’ को व्यवस्थित रूप से कुचल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश है, जिसने दशकों तक अमेरिका की मौत, इजराइल की मौत के नारे लगाए हैं. अयातुल्ला के शासन ने हमें नष्ट करने, पूरे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने और पूरी दुनिया को खतरे में डालने की कोशिश की है.
नेतन्याहू ने कहा- अभी खत्म नहीं हुआ अभियान
नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल विकास और आतंकवादी संगठनों को वित्त और हथियार देने पर दशकों में लगभग एक हजार अरब डॉलर खर्च किए, जो अब व्यर्थ हो गए हैं. इजराइल ने उनके परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल, शासन ढांचा, दमनकारी ताकतों और शीर्ष नेतृत्व पर तगड़ा प्रहार किया है. सात अक्टूबर 2023 के बाद ईरान, हिजबुल्ला और हमास के कई नेता मारे गए हैं, जिनमें तानाशाह खामेनेई, परमाणु वैज्ञानिक और रिवोल्यूशनरी गार्ड शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










