ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर अमेरिकी-इजराइली हमलों से बढ़ा खतरा, सता रहा यह डर!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jun 2025 10:44 PM
Israel Iran War
Israel Iran War: फोर्दो परमाणु संवर्धन ईरान में एक पहाड़ के नीचे स्थित है. ईरान अपने हथियारों के जरूरी सामान यहीं बनाता है. इसी कारण इसे इजराइलियों के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य माना जाता है. लेकिन, अंडरग्राउंड होने के कारण इस पर हमला करना मुश्किल था. इसी कारण अमेरिका ने रविवार के हमलों में अपने ताकतवर बंकर बस्टर बम गिराए.
Israel Iran War: रविवार को ईरान पर अमेरिकी हमले से उसके तीन न्यूक्लियर साइट को काफी नुकसान पहुंचा है. परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले से विकिरण का खतरा पैदा हो गया है. कई जानकारों का मानना है कि इससे स्वास्थ्य को समस्याएं आ सकती हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक उच्च स्तर पर विकिरण की अब तक कोई जानकारी नहीं है. संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने हमलों के बाद एक बयान में कहा कि वह “इस बात की पुष्टि कर सकती है कि इस समय तक परमाणु स्थल से इतर विकिरण के स्तर में कोई वृद्धि नहीं हुई है.”
अमेरिकी ने गिराए बंकर बस्टर बम
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी सेना ने रविवार सुबह नतांज और फोर्दो दोनों स्थलों के साथ-साथ एक तीसरे स्थल इस्फ़हान पर भी बम गिराए. ईरान ने इन हमलों की पुष्टि की है. ईरान नतांज और फोर्दो में यूरेनियम का संवर्धन करता है. ऐसे में जैसे-जैसे अधिक विवरण उपलब्ध होगा, यह ईरान में स्थिति पर आगे का आकलन मुहैया करेगा. ईरानी नेताओं का कहना है कि उनका परमाणु कार्यक्रम परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है. लेकिन अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का उपयोग परमाणु हथियारों के निर्माण में किया जाता है और इजराइल, ईरान को उन्हें प्राप्त करने से रोकने के लिए उसपर हमला कर रहा है.
यूरेनियम को 60 फीसदी शुद्धता तक संवर्धित किया गया था
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)के मुताबिक तेहरान से करीब 220 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित नतांज में यूरेनियम को 60 फीसदी शुद्धता तक संवर्धित किया गया था जो हल्का रेडियोधर्मी स्तर है और परमाणु आयुध निर्माण के स्तर के करीब है. इजराइल ने हमलों में इस परमाणु केंद्र के ऊपरी हिस्से को नष्ट कर दिया. नतांज परमाणु केंद्र का एक और हिस्सा जमीन के अंदर है जहां इसके ज्यादातर सेंट्रीफ्यूज हवाई हमलों से बचाने के लिए हैं.
आईएईए ने कहा कि उसका मानना है कि इनमें से ज्यादातर या सभी सेंट्रीफ्यूज इजराइली हमले में नष्ट हो गए. विशेषज्ञों के अनुसार ये सेंट्रीफ्यूज पांच फीसदी शुद्धता तक यूरेनियम संवर्द्धन कर रहे थे. आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने 16 जून को एजेंसी के बोर्ड की एक आपातकालीन बैठक में कहा था कि नतांज के अंदर रेडियोधर्मी और रासायनिक संदूषण की संभावना है, लेकिन परिसर के बाहर विकिरण का स्तर सामान्य बना हुआ है.
अमेरिकी ने किया हमला
फोर्दो परमाणु संवर्धन ईरान में एक पहाड़ के नीचे स्थित है. ईरान अपने हथियारों के जरूरी सामान यहीं बनाता है. इसी कारण इसे इजराइलियों के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य माना जाता है. लेकिन, अंडरग्राउंड होने के कारण इस पर हमला करना मुश्किल था. इसके अलावा इजराइल के पास बंकर बस्टर बम नहीं है ऐसे में उसके लिए इसे लक्ष्य बनाना काफी मुश्किल हो रहा था. इसी कारण अमेरिका ने रविवार के हमलों में अपने ताकतवर बंकर बस्टर बम गिराए. (भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










