Israel Hamas War VIDEO: सुरंग में मिला पानी और ऑक्सीजन भंडार, आखिर किस चीज की तैयारी में थे हमास के आतंकी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Nov 2023 9:55 AM

विज्ञापन

This image provided by Maxar Technologies shows a Shortwave Infrared (SWIR) close view of a number of burning buildings and active fires burning in Gaza City, Tuesday, Nov. 7, 2023. In SWIR satellite imagery, vegetation appears in shades of blue while active fires/thermal hot spots show up as an orange/yellow bloom. AP/PTI(AP11_08_2023_000009B)

Israel Hamas War VIDEO: इजराइल-हमास के बीच युद्ध आज लगातार 34वें दिन भी जारी है. इस बीच इजराइली सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि उसने अब तक हमास के 130 सुरंगों को ध्वस्त कर दिया है. देखें ये वीडियो

विज्ञापन

Israel Hamas War VIDEO: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध का आज 34वां दिन है. सात अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई और जमीनी हमले लगातार जारी हैं और आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच Israel Defense Forces ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है. इस वीडियो में सुरंग नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके इजराइली सेना की ओर से दावा किया गया है कि इन सुरंगों में हमास के आतंकी छिपे हुए थे. इसे नष्ट करने का काम किया जा रहा है. सुरंगों के अंदर पाया गया पानी और ऑक्सीजन भंडार देखकर ऐसा लग रहा है कि हमास के आतंकी लंबे समय तक भूमिगत रहने की तैयारी कर रहे थे. युद्ध की शुरुआत के बाद से 130 सुरंगों को नष्ट किया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले Israel Defense Forces ने एक वीडियो जारी किया था और दावा किया था कि, हमास के लड़ाके स्कूल और मस्जिद का इस्तेमाल रॉकेट लॉन्च सेंटर के तौर पर कर रहे थे. इजराइली सेना की ओर से वीडियो जारी वीडियो में दिखाया गया कि इजराइली सैनिक एक स्कूल की इमारत को दिखा रहा है. इसमें दीवारों पर बच्चों की पेंटिंग बनी हुई है. इजराइली सैनिक ने बताया कि हमास के लड़ाके इस स्कूल का इस्तेमाल इजराइल पर हमला करने के लिए कर रहे थे.


Also Read: Israel Hamas War: मस्जिद-स्कूल से रॉकेट दाग रहे हैं हमास के लड़ाके, देखें वीडियो

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि करीब 15,000 फिलिस्तीनियों ने गाजा की मुख्य सड़क सलाह अल-दीन रोड का उपयोग करके पैदल ही उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर रुख कर चुके हैं जो सोमवार को अनुमानित आंकड़े से तीन गुना ज्यादा है. ऐसा तब संभव हुआ है, जब इजराइली फौजों ने बुधवार को नरमी दिखाते हुए बमबारी में चार घंटे की मोहलत दी. ऐसा इसलिए ताकि उत्तरी गाजा के निवासी वहां से निकल सकें. चार घंटे तक बमाबारी को रोकने को इजराइल के रुख में आई नरमी के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola