Israel Hamas War: हमास के आतंकियों की खैर नहीं! देखें वीडियो

Israel Hamas युद्ध में मरने वालों का आंकड़ा 9000 को पार कर चुका है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इस युद्ध का दूसरा चरण शुरू हो गया है. यह चरण यकीनन लंबा और मुश्किलों भरा होने की आशंका है लेकिन हमारी सेना पीछे नहीं हटेगी. यह तो सिर्फ शुरुआत है.
इजराइल और हमास का युद्ध रविवार को यानी आज 23वें दिन में प्रवेश कर गया है. इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) और वायुसेना ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए है. इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और कम्युनिकेशन के लगभग सभी माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इनका आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है. बीते तीन हफ्ते से इजराइल और हमास एक-दूसरे पर जानी दुश्मन की तरह हमला कर रहे हैं. इस युद्ध में मरने वालों का आंकड़ा 9000 को पार कर चुका है. ऐसे में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि इस युद्ध का दूसरा चरण शुरू हो गया है. यह चरण यकीनन लंबा और मुश्किलों भरा होने की आशंका है लेकिन हमारी सेना पीछे नहीं हटेगी. यह तो सिर्फ शुरुआत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए