Israel Hamas War: दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल सबसे बड़ा हवाई हमला, 36 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Israel Hamas War

Israel Hezbollah War

Israel Hamas War: दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल के कई हमलों में कम से कम 36 फलस्तीनी मारे गए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Israel Hamas War: अधिकारियों ने बताया कि नासिर अस्पताल के अनुसार, शनिवार की सुबह खान यूनिस शहर में एक इजराइली हवाई हमले में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. अस्पताल में कुल 33 शव लाये गये जो खान यूनिस और उसके आसपास के इलाकों में तीन अलग-अलग हमलों में मारे गए थे. शहर के अल-अक्सा अस्पताल ने बताया कि शनिवार की सुबह हुए हमले में मारे गये तीन और लोगों के शव लाये गये हैं.

सात अक्टूबर को शुरू हुआ था गाजा में युद्ध

नासिर अस्पताल ने बताया कि खान यूनिस के दक्षिण में एक सड़क पर हुए हमले में सत्रह अन्य लोग मारे गए. इजरायली सेना ने कहा कि वह इन रिपोर्टों की जांच कर रही है, लेकिन तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की. गाजा में युद्ध सात अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब हमास और आतंकवादियों ने इजरायल पर अचानक हमला किया, जिसमें लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें मुख्य रूप से नागरिक शामिल हैं.

इजरायल का दावा हमास ने लगभग 110 बंधकों को बना रखा बंधक

इजरायली अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष संघर्ष विराम के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था, लेकिन माना जाता है कि हमास ने अभी भी लगभग 110 बंधकों को बंधक बना रखा है, जिनमें से लगभग एक तिहाई की मौत हो चुकी है.

बिहार बाढ़ में बाल-बाल बचे मुख्य अभियंता, देखें वीडियो

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola