Israel Hamas Conflict: इजराइल ने 'पैराग्लाइडर कमांडर'को किया ढेर, गाजा पर ताबड़तोड़ हमला, जानें युद्ध का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Oct 2023 5:45 PM

विज्ञापन

Palestinians inspect the rubble of a building after it was struck by an Israeli airstrike, in Gaza City, Sunday, Oct. 8, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations by air, land, and sea, killing hundreds and taking captives. Palestinian health officials reported scores of deaths from Israeli airstrikes in Gaza. AP/PTI(AP10_09_2023_000002A)

इजराइल और हमास की लड़ाई हर बढ़ते दिन के साथ तेज होती जा रही है. इजराइल हमास के ठिकानों पर लगातार बम बरसा रहा है तो अब आईडीएफ के जवान जमीनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इच बीच इजराइली सेना का दावा है कि उसने 7 अक्टूबर को हुए हमले के पैराग्लाइडर कमांडर को मार गिराया है.

विज्ञापन

Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास की जंग तेज होती जा रही है. आतंकियों की तलाश में इजराइल लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इसी कड़ी में इजराइल की सेना (IDF) ने शनिवार को बताया कि सेना ने हमास के कुछ कमांडर को मार गिराया है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के उस कमांडरों को मार गिराया है जिसने 7 अक्टूबर को घुसपैठ करने वाले आतंकियों का नेतृत्व किया था. सेना ने कहा है कि इसकी पहचान असेम अबू रकाबा के रूप में हुई है. सेना ने यह भी कहा है कि यही आतंकी ड्रोन हमलों के लिए भी जिम्मेदार था.

हमास का कमांडर ढेर
इजराइली सेना ने कहा कि आईडीएफ के हमलावर विमानों ने हमास के कई ठिकानों पर बमबारी की. इस दौरान खुफिया जानकारी के आधार पर एरियल एरे के प्रमुख असेम अबू रकाबा के ठिकाने पर भी हमला किया गया, जिसमें अबू रकाबा ढेर हो गया. सेना ने कहा है कि रकाबा 7 अक्टूबर को हुए नरसंहार की योजना बनाने वालों में शामिल था. इसके साथ ही पैराग्लाइडर पर इजराइल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की कमान भी रकाबा ने ही संभाली थी. गौरतलब है कि इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और सुरक्षाबलों को चकमा देकर हमास ने गाजा पट्टी से इजराइल की सीमा पर जोरदार हमला किया था, जिसमें बड़ी संख्या में इजराइली लोगों को मार दिया गया  था, और दर्जनों लोगों को अगवा कर लिया गया था.

गाजा में इंटरनेट और संचार माध्यम बंद

इधर, इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है. इजराइल ने शुक्रवार रात से गाजा पर हवाई और जमीनी हमले भी तेज कर दिए हैं. इजराइल की सेना ने कहा कि वह क्षेत्र में जमीनी अभियान व्यापक रूप से शुरू कर रही है. सेना की यह घोषणा इस बात का संकेत देती है कि वह गाजा पर संपूर्ण आक्रमण करने की तैयारी कर रही है. इजराइल के हवाई हमलों के कारण हुए विस्फोट से गाजा सिटी के आसमान में लगातार चमक दिखाई देती रही. फलस्तीन के टेलीकॉम प्रदाता पालटेल ने कहा कि बमबारी के कारण इंटरनेट, सेल्युलर और लैंडलाइन सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित हो गई है.

अंधेरे में डूबी गाजा पट्टी

संचार ठप होने का मतलब यह है कि हमले में लोगों के मारे जाने और जमीनी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाएगी. हालांकि, क्षेत्र में कुछ सैटेलाइट फोन काम कर रहे हैं. गाजा एक सप्ताह से बिजली नहीं होने से अंधेरे में डूबा हुआ है. फलस्तीन के लोग भोजन और पेयजल की समस्या से भी जूझ रहे हैं. गाजा के लोग उस वक्त दहशत में आ गए, जब मैसेजिंग ऐप अचानक बंद होने के कारण परिवारों के साथ उनका संपर्क कट गया और कॉल आने बंद हो गए. वेस्ट बैंक के रामल्ला शहर में महिलाओं की एक संस्था की निदेशक वफ़ा अब्दुल रहमान ने कहा, ‘‘मैं बहुत डर गई. मेरी कई घंटों से मेरे परिवार से कोई बातचीत नहीं हुई है.

Also Read: Israel Palestine Conflict: इजराइल-हमास संघर्ष संबंधी प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा भारत, जानें क्या कहा

जमीनी हमला तेज कर रही इजराइली सेना

इधर, इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगारी ने कहा है कि गाजा में इजराइली सेना जमीनी हमला भी तेज करती जा रही है. सेना गाजा पट्टी में दाखिल होकर हमास के लड़ाकों को निशाना बना रही है. हमास के मीडिया केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजराइली बलों के साथ रातभर तेज संघर्ष जारी रहा, जिसमें सीमा पर तारबंदी के पास के कई स्थानों पर टैंक से हमले शामिल हैं. इस पर इजराइली सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.इजराइल ने संभावित जमीनी हमले से पहले सीमा पर हजारों सैनिकों को इकट्ठा कर लिया है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हमास-शासित गाजा में इजराइली हमलों में 2,900 से अधिक नाबालिगों और 1,500 से अधिक महिलाओं समेत 7,300 फलस्तीनी मारे गए हैं.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola