ePaper

इजरायल का अब इस देश पर बड़ा हमला, कर दिया धुआं-धुआं

Updated at : 07 Jul 2025 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Israel Attack Yemen

Israel Attack Yemen

Israel Attack Yemen: इजरायल ने 'ऑपरेशन ब्लैक फ्लैग' के तहत यमन के हूती विद्रोहियों पर बड़ा हवाई हमला किया है. हमले में हुदैदाह, रास ईसा और सालिफ जैसे तीन प्रमुख बंदरगाहों को निशाना बनाया गया. हूती विद्रोही इन ठिकानों से ईरान से हथियार मंगवाकर इजरायल के खिलाफ साजिश रच रहे थे.

विज्ञापन

Israel Attack Yemen: इजरायल और ईरान के बीच भले ही कुछ हद तक हालात शांत हुए हों, लेकिन मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव गहरा गया है. इस बार इजरायल ने सीधे यमन पर हमला बोला है. रविवार देर रात इजरायली वायुसेना ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फ्लैग’ के तहत यमन के हूती विद्रोहियों को निशाना बनाते हुए उनके प्रमुख सैन्य ठिकानों और बंदरगाहों पर जोरदार हवाई हमले किए.

तीन बड़े बंदरगाहों पर हवाई हमला

इजरायली हमले का केंद्र यमन के हुदैदाह, रास ईसा और सालिफ बंदरगाह रहे, जहां से हूती विद्रोही कथित रूप से ईरान से हथियार मंगवाकर इजरायल और उसके सहयोगियों पर हमले की साजिश रच रहे थे. इसके साथ ही रास कनातिब पावर स्टेशन को भी निशाना बनाया गया, जो यमन के इब्ब और ताइज शहरों को बिजली आपूर्ति करता है.

हमले से पहले दी गई थी चेतावनी

इजरायल ने हमले से पहले इन इलाकों में नागरिकों को चेतावनी दी थी कि वे तुरंत इलाके को खाली कर दें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद इजरायली वायुसेना ने एयरस्ट्राइक शुरू कर दी. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा, “जो इजरायल के खिलाफ हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा. यमन का हाल भी ईरान जैसा होगा.”

गैलेक्सी लीडर जहाज भी बना निशाना

IDF (इजरायली डिफेंस फोर्स) के अनुसार, हमलों में गैलेक्सी लीडर नामक जहाज को भी निशाना बनाया गया, जिसे हूती विद्रोहियों ने 2023 में हाईजैक कर लिया था और उसमें अंतरराष्ट्रीय जहाजों की निगरानी के लिए रडार सिस्टम लगाया गया था.

इजरायल-हूती दुश्मनी की जड़ें

इजरायल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से ही यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार इजरायल पर मिसाइलें दाग रहे हैं. इसके साथ ही वे लाल सागर में इजरायल और पश्चिमी देशों के जहाजों को भी निशाना बना रहे हैं. इजरायल ने इससे पहले भी हुदैदाह में हूती सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की थी.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola