Video: देखें कैसे इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन
Video: देखें कैसे इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना

Israel Attack Hezbollah Video : इजराइली सेना ने शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया जिसका वीडियो सामने आया है. आप भी देखें

विज्ञापन

Israel Attack Hezbollah Video : इजराइली सेना ने 100 से अधिक लड़ाकू विमानों से शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया. इसको लेकर सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- देखें कैसे वायुसेना ने हिजबुल्लाह के बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमले को रोकने के लिए किस तरह सटीक कार्रवाई की. लेबनान में हिजबुल्लाह प्लान तैयार कर रहा था. उसके प्लान को टारगेट करते हुए हमले किए गए हैं. इजरायली परिवार और घरों की रक्षा करना हमारा पहला काम है. आप भी देखें ये वीडियो…

रविवार तड़के लेबनान में इजराइली सेना ने हवाई हमले किये. इसके तुरंत बाद हिजबुल्ला ने 320 से अधिक कत्युशा रॉकेट के साथ-साथ, ड्रोन दाग कर इजराइल को जवाब दिया. हिजबुल्ला की ओर से दावा किया गया कि उसने उत्तरी इजराइल के कब्जे वाले ‘गोलान हाइट्स’ में स्थित 11 सैन्य ठिकानों को टारगेट किया है. हमले में इजराइल के कई बैरक और आयरन डोम तबाह हो गये हैं. हिजबुल्ला ने कहा कि उसने ये हमले अपने टॉप कमांडर फौद शुक्र की मौत का बदला लेने के लिए किया. दरअसल, इजराइल ने 30 जुलाई को बेरूत में हवाई हमले कर फौद शुक्र को ढेर कर दिया था.

Read Also : Israel Hamas War: हिजबुल्लाह ने इजरायली सैन्य ठिकानों पर 300 से ज्यादा मिसाइलें दागी, बढ़ा टेंशन

इजराइल पर ईरान से भी हमले का डर

इजराइल पर ईरान से भी हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि 31 जुलाई को ईरान में एक हमले के दौरान हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानियेह की जान चली गई थी. ईरान ने इजराइल पर हानियेह की हत्या करने का आरोप लगाया है. साथ ही ईरान ने इजराइल पर हमले करने की कसम खाई थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola