होर्मुज स्ट्रेट में हमले के बाद अमेरिका का एक्शन, ईरान को दी गई तेल प्रतिबंधों में छूट वापस ली

Updated:
विज्ञापन
ईरान अमेरिका तनाव

ईरान अमेरिका तनाव

ईरान द्वारा तेल टैंकरों पर किए गए हमले के बाद अमेरिका ने सख्त कदम उठाते हुए ईरानी तेल की बिक्री के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है. अमेरिका ने कहा है कि ऐसे हमले बिल्कुल स्वीकार नहीं किए जाएंगे और ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

विज्ञापन

Iran America Tension : ईरान के अमेरिकी तेल टैंकरों पर किए हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता नजर आने लगा है. द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है. कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि होर्मुज पर ईरान का हमला बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा.

तेहरान ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार यह फैसला बीते दिनों हुए तेल कंटेनर पर हुए मिसाइल हमले के बाद लिया गया. तीन तेल के कंटेनर पर अज्ञात मिसाइलों से हमला किया गया था. रिपोर्ट में यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के एक बयान का हवाला दिया गया है. तेहरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और न ही किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

ईरान को अच्छे व्यवहार से मिलेगा लाभ !

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी सरकार ने इस बात की बार-बार पुष्टि की है कि तेहरान का अच्छा व्यवहार ही समझौते को सही दिशा में ले जा सकता है. साथ ही ईरान को समझौते का लाभ भी तभी मिल सकेगा.

ईरान का रुख गंभीर परिणाम को न्योता

अमेरिकी अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी दी है कि ईरान द्वारा अपनाया गया हमले का रुख गंभीर परिणाम दे सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी डिप्लोमैट्स दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं.

दोनों देशों के बीच बढ़ेंगी चिंताएं

द टाइम्स ऑफ इज़राइल के अनुसार, हमलों और अमेरिकी प्रतिक्रिया ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच राजनयिक समझ के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. आशंका है कि आगे तनाव बढ़ने से व्यापक समझौते पर बातचीत में बुरा असर पड़ सकता है.

21 अगस्त तक हटाए गए थे प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों देशों के बीत तय समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सीमाएं और प्रतिबंधों में राहत शामिल थी. इस समझौते में ईरानी तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को ढील देना शामिल था. समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिकी वित्त विभाग ने 21 जून के बाद ईरान के कच्चे तेल पर लगे कई प्रतिबंध हटा दिए थे. जो 21 अगस्त तक लागू रहेंगे.

ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप के तंज के बीच ईरान का हमला, होर्मुज में दो जहाजों पर दागीं मिसाइलें


विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola