Iran Attack on Israel: ईरान की मिसाइलों ने मचाई तेल अवीव में भारी तबाही, इमारते ध्वस्त, कई घायल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jun 2025 10:13 PM
Iran Attack on Israel
Iran Attack on Israel: ईरान के मिसाइल हमले में तेल अवीव के कई इलाकों में भारी तबाही मची है. कई बिल्डिंग मलबे में बदल गई. तेल अवीव में एक जगह विस्फोट में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत नष्ट हो गई और सैकड़ों मीटर के दायरे में कई अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा जिनमें एक नर्सिंग होम भी शामिल है.
Iran Attack on Israel: रविवार को अमेरिका ने ईरान पर हमला बोला, उसके तीन परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया. इससे बौखलाकर ईरान ने इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक किया.

ईरान के मिसाइल हमले में तेल अवीव के कई इलाकों में भारी तबाही मची है. कई बिल्डिंग मलबे में बदल गई. घटनास्थल पर सहायता करने वाले डिप्टी मेयर हैम गोरेन ने कहा कि यह चमत्कारिक रहा कि इस हमले में अधिक लोगों को चोट नहीं आई.

अमेरिकी हमले के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने रविवार को इजराइल की ओर 40 से अधिक मिसाइल दागीं, जिसमें 23 लोग घायल हो गए और तीन शहरों में अपार्टमेंट वाली इमारतों समेत कई घर नष्ट हो गए.

तेल अवीव में एक जगह विस्फोट में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत नष्ट हो गई और सैकड़ों मीटर के दायरे में कई अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा जिनमें एक नर्सिंग होम भी शामिल है.

विस्फोट स्थल के पास एक ऊंची इमारत की सातवीं मंजिल पर रहने वाले ओफर बर्जर ने बताया कि ऐसा लगता है जैसे कोई तूफान इस अपार्टमेंट से होकर गुजरा हो. इस क्षेत्र के सभी अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं.

बर्जर ने कहा कि उसे उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा. उसने कहा इस तरह के जैसे को तैसा की तर्ज पर किये गए ज्यादातर हमले बहुत सी दुख भरी घटनाओं के साथ खत्म होते हैं.

इजराइली सेना के अनुसार युद्ध की शुरुआत से अब तक हमलों के कारण 9 000 से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं. मिसाइलों ने 240 आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया है, जिनमें 2,000 से ज्यादा व्यक्तिगत अपार्टमेंट शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










