Iran Israel War : ‘करारा जवाब’ दिया जाएगा, ईरान की धमकी के बाद अमेरिका अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Nov 2024 8:37 AM
Iran Israel War : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल और अमेरिका को ‘करारा जवाब’ देने की धमकी दी. इससे पहले मध्य इजराइल में हमले किए गए जिसमें 11 लोग घायल हो गए.
Iran Israel War : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल और अमेरिका को धमकी दी जिसके बाद टेंशन बढ़ चुकी है. अमेरिका ने इसके बाद मध्य पूर्व में अतिरिक्त सेना की तैनाती का ऐलान किया है. बैलिस्टिक मिसाइल और लंबी दूरी के बी-52 बमवर्षक विमान की तैनाती से तनाव बढ़ने की आशंका है. पेंटागन के प्रवक्ता मेजर जनरल पैट राइडर ने एक बयान जारी किया है इसमें कहा गया- यदि ईरान या उसके सहयोगी अमेरिकी कर्मियों को निशाना बनाएंगे तो अमेरिका अपने लोगों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा.
धमकी के पहले ईजराइल पर हमला
अयातुल्ला अली खामेनेई की धमकी के पहले ईजराइल पर हमले किए गए. मध्य इजराइल के एक शहर में हुए हवाई हमले में 11 लोग घायल हो गए. लेबनान से टीरा में कई मिसाइल दागी गईं. इसके बाद मध्य इजराइल में हवाई हमले को लेकर अलर्ट करने वाले सायरन बजने लगे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइल को नष्ट कर दिया. कुछ मिसाइल देश के आबादी रहित क्षेत्रों में गिरीं.
Read Also : Israel Iran War: इजराइल ने हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराया, तोपखाने का चीफ भी ढेर
करारा जवाब दिया जाएगा: खामेनेई
ईरान के सर्वोच्च नेता ने ईरान और उसके सहयोगियों पर हमलों को लेकर इजराइल और अमेरिका को ‘करारा जवाब’ देने की धमकी दी. खामेनेई की ओर से यह धमकी ऐसे समय दी, जब 26 अक्टूबर को इस्लामिक गणराज्य पर हुए हमले के बाद ईरानी अधिकारी इजराइल के खिलाफ एक और हमला करने की बात कर रहे हैं. इस हमले में इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और अन्य स्थानों को निशाना बनाया था, जिसमें कम से कम 5 लोग मारे गए थे. ईरान के सरकारी मीडिया ने वीडियो जारी किया है जिसमें खामेनेई ने कहा, दुश्मन, चाहे यहूदी शासन हो या अमेरिका, वे जो कर रहे हैं उसका करारा जवाब निश्चित रूप से मिलेगा.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










