इमरान खान की 2 और बहनें हिरासत में, PTI के प्रदर्शन से पहले गृह मंत्री की चेतावनी
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान (File Photo)
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दो और बहनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनके साथ परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी पकड़ा गया है. यह कार्रवाई 27 सितंबर को होने वाले PTI के प्रस्तावित मार्च से कुछ दिन पहले हुई है.
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (PTI) 27 सितंबर को विरोध मार्च निकालने की तैयारी में है. मार्च से पहले पुलिस ने इमरान खान की दो और बहनों को हिरासत में लिया है. दोनों को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े MPO कानून के तहत 30 दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया है. इससे एक दिन पहले पुलिस ने उनकी बहन अलीमा खान को भी इसी कानून के तहत हिरासत में लिया था. उन्हें कोट लखपत जेल भेजा गया है. PTI ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने खान की बहनों (डॉ. उजमा खान और नूरीन नियाजी) को उनके भांजों के साथ एमपीओ अध्यादेश के तहत 30 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया. उन्हें भी कोट लखपत जेल स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां अलीमा को हिरासत के बाद भेजा गया था.
ये भी पढ़ें: जेल में इमरान खान का चेकअप और बहन अलीमा हिरासत में, शहबाज सरकार के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल?
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार (21 सितंबर) को इमरान खान की पार्टी को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के खिलाफ चेतावनी दी. नकवी ने कहा, "हमने उन्हें (पीटीआई को) स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वे इस तरह की नौटंकी से कभी कुछ हासिल नहीं कर सकते। मैं फिर कहूंगा कि अब भी समय है, उन्हें इस स्थिति में नहीं पड़ना चाहिए."
गृह मंत्री ने PTI को विरोध प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने PTI को विरोध प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसा रास्ता नहीं अपनाना चाहिए, जिसका कोई समाधान न हो. नकवी ने साफ कहा कि PTI को इस्लामाबाद आकर 10 दिनों तक शहर बंद करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए