तेहरान के एविन जेल पर इजराइली हमलों में कितने लोगों की हुई मौत, ईरान ने कर दिया खुलासा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Jun 2025 10:25 PM

विज्ञापन

Israel iran ceasefire: इजराइल और ईरान की जंग में दोनों ओर से एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया था. युद्ध के दौरान इजराइल ने ईरान के एविन जेल पर हमला किया था. ईरान की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक एविन जेल में हुए हमले में कई लोगों की मौत हुई है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मिजान की आई एक रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए लोगों में कर्मचारी, सैनिक, कैदी और मिलने आए परिवारों के सदस्य भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Israel Iran Ceasefire: ईरान और इजरायल ने बीते दिनों के जारी जंग में एक दूसरे के कई ठिकानों पर हमले किए. ईरान ने मिसाइलों से इजराइल पर हमला किया, तो इसके जवाब में इजराइल ने मिसाइल और हवाई जहाजों से बमबारी की. इजराइल ने ईरान के केविन जेल पर भी हमला किया था. ईरान की न्यायपालिका ने रविवार को कहा कि तेहरान की कुख्यात एविन जेल पर इजराइल के किए गए हमले में कम से कम 71 लोग मारे गए थे. तेहरान ने बताया कि इस जेल में कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रखा गया है.

हमले में कई लोगों की हुई मौत

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मिजान की वेबसाइट पर रविवार को प्रसारित खबर में न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा कि मारे गए लोगों में कर्मचारी, सैनिक, कैदी और मिलने आए परिवारों के सदस्य भी शामिल हैं. हालांकि उन्होंने इनकी अलग-अलग संख्या नहीं बताई. न्यायपालिका के इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती. इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम प्रभावी होने से एक दिन पहले 23 जून को हुए हमले में जेल की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं. जहांगीर ने बताया कि घायलों में से कुछ का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया.

हमले के लिए इजराइल की हुई थी आलोचना

हमले के दिन न्यूयॉर्क के ‘सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान’ ने जेल पर हमला करने के लिए इजराइल की आलोचना की थी. समूह ने यह भी कहा था कि ईरान कानूनी रूप से एविन में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए बाध्य है और हमले के बाद तेहरान के अधिकारियों की ओर से निकासी अभियान संचालित करने, चिकित्सा सहायता प्रदान करने या परिवारों को सूचित करने में नाकाम रहने पर उनकी आलोचना की थी.

13 जून को इजराइल ने ईरान पर किया था हमला

इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए उसके कई अहम ठिकानों पर 13 जून को हमला किया था. इजराइल ने दावा किया कि उसने आठ परमाणु केंद्रों और 720 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें लगभग 30 ईरानी कमांडर और 11 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह ने बताया कि हमले में कम से कम 417 नागरिकों समेत 1,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola