23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

लॉटरी के नतीजे ने उड़ाए होश, भारतीय नर्स को UAE में मिले लाखों, 5 साल का संजोया सपना हुआ पूरा

Indian Nurse wins 24 Lakh rupees Lottery UAE: केरल की रहने वाली नर्स टिंटू जेसमोन ने पांच साल से ड्रॉ सीरीज के टिकट खरीद रही थीं और अब उसका रिजल्ट आया तो नतीजा हैरान करने वाला रहा. अजमान में रहने वाली 40 वर्षीय पंजीकृत नर्स टिंटू जेसमोन ने बिग टिकट ड्रॉ सीरीज 281 में 1 लाख दिरहम (करीब 24.56 लाख रुपये) जीते हैं.

Indian Nurse wins 24 Lakh rupees Lottery UAE: लॉटरी ऐसी किस्मत का खेल है, जो कब मेहरबान हो जाए कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ हुआ है भारत की एक नर्स के साथ, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रही थीं. केरल की रहने वाली नर्स टिंटू जेसमोन ने पांच साल से ड्रॉ सीरीज के टिकट खरीद रही थीं और अब उसका रिजल्ट आया तो नतीजा हैरान करने वाला रहा. उनका पांच साल से संजोया गया सपना आखिरकार जीत की हकीकत में बदल गया. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अजमान में रहने वाली 40 वर्षीय पंजीकृत नर्स टिंटू जेसमोन ने बिग टिकट ड्रॉ सीरीज 281 में 1 लाख दिरहम (करीब 24.56 लाख रुपये) जीते हैं.

केरल की मूल निवासी जेसमोन टिंटू पिछले 15 वर्षों से यूएई के अजमान में रह रही हैं. वहां उन्होंने अपना पेशेवर और निजी जीवन बसाया है. कई प्रवासी लोगों की तरह उन्होंने भी उम्मीद और भरोसे के साथ ड्रॉ में हिस्सा लेना जारी रखा. उन्होंने यह उम्मीद लगाए रखी थी कि कभी न कभी तो सफलता मिलेगी और लगातार प्रयास अंततः रंग लाया. उन्होंने 30 नवंबर को 10 लोगों के एक समूह के साथ मिलकर विजेता टिकट (नंबर 522882) खरीदा था. बिग टिकट खरीदने वालों के बीच समूह में टिकट लेना काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इससे टिकट की लागत और जीत की रकम दोनों साझा की जा सकती हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, जेसमोन को बिग टिकट के बारे में सबसे पहले सोशल मीडिया, दोस्तों और सहकर्मियों के जरिए जानकारी मिली थी और उन्होंने पांच साल पहले अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया था. उनकी लगातार कोशिशों का फल अब इस जीत के रूप में मिला है. अपनी जीत की जानकारी मिलते ही जेसमोन खुशी से झूम उठीं. उन्होंने न्यूज आउटलेट से कहा, “यह जानकर मुझे बेहद खुशी हुई कि मैंने जीत हासिल की है.”

लोगों के बीच साझा करेंगी पैसे

समूह में भागीदारी की भावना को बनाए रखते हुए जेसमोन टिंटू ने तय किया है कि वह 1 लाख दिरहम की इनाम राशि को अपने समूह के सभी सदस्यों में बराबर बांटेंगी. टिंटू के लिए यह जीत पांच साल तक नियमित रूप से भाग लेने के बावजूद सफलता न मिलने के बाद राहत और उत्साह लेकर आई. उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे भी दोबारा जीत की उम्मीद में बिग टिकट खरीदना जारी रखेंगी, इस उम्मीद के साथ कि भविष्य में एक और जीत उनके नाम हो सकती है.

अन्य भारतीयों ने भी हाल के दिनों में जीते हैं करोड़ों

इससे पहले इसी साल केरल के एक अन्य व्यक्ति ने 3 करोड़ यूएई दिरहम (करीब 70 करोड़ 56 लाख 65 हजार 400 रुपये) जीते थे. बहरीन में मेडिकल सेक्टर में काम कर रहे मनु मोहनन ने बिग टिकट रैफल के लिए दो टिकट खरीदे थे. ‘दो खरीदो, एक मुफ्त पाओ’ योजना के तहत उन्हें एक टिकट मुफ्त मिला था. लाइव टीवी शो के दौरान ड्रॉ में होस्ट ने मोहनन को फोन कर बताया कि उन्होंने टिकट नंबर 535948 पर 3 करोड़ दिरहम जीत लिए हैं. यह सुनकर मोहनन इतने हैरान रह गए कि उन्होंने होस्ट से तीन बार पूछा कि क्या जो वह सुन रहे हैं, वह सच है.

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका में परमाणु वैज्ञानिक को घर में घुसकर मारी गोली, लोगों में पैदा हुआ शक, इन पर घुमा रहे सुई

Snowfall in Saudi Arabia: सऊदी अरब में गिरने लगी बर्फ, सफेद हुआ रेगिस्तान, पैगंबर की किस बात से जोड़ने लगे लोग?

पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, सऊदी अरब से निकाले जाएंगे 50000 से ज्यादा भिखारी, हज यात्रियों के साथ करते थे ये काम

Anant Narayan Shukla
Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel