ट्रंप ने भारत को कहा धरती का 'नरक', भड़का विदेश मंत्रालय; बोला- यह बयान गलत और बकवास है

Published by :Govind Jee
Published at :24 Apr 2026 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने भारत को कहा धरती का 'नरक', भड़का विदेश मंत्रालय; बोला- यह बयान गलत और बकवास है
ट्रंप के विवादित पोस्ट पर भारत की कड़ी आपत्ति.

India Slams Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को 'नर्क' बताने वाली पोस्ट शेयर कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस अपमानजनक टिप्पणी पर भारत सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे घटिया बताया है. जानिए, माइकल सैवेज के उस पॉडकास्ट में ऐसा क्या था जिसे लेकर अब कांग्रेस ने भी पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

India Slams Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस पोस्ट में भारत और चीन जैसे देशों को धरती का ‘नरक’ (Hellhole) बताया गया है. यह मूल पोस्ट माइकल सैवेज की है, जो अमेरिका में एक रेडियो होस्ट हैं. ट्रंप ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए वहां के नागरिकता नियमों (Birthright Citizenship) पर सवाल उठाए हैं.

भारत ने दिया कड़ा जवाब

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को इस पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ट्रंप की यह टिप्पणी पूरी तरह से गलत और खराब (बकवास) है. जायसवाल के अनुसार, यह बयान भारत और अमेरिका के उन मजबूत रिश्तों को नहीं दर्शाता जो आपसी सम्मान पर टिके हैं. भारत ने साफ किया कि उसे इस मामले में अमेरिकी दूतावास की सफाई की जानकारी है, लेकिन ट्रंप की टिप्पणी वास्तविकता से कोसों दूर है.

माइकल सैवेज ने क्या कहा था?

माइकल सैवेज ने अपने ‘सैवेज नेशन’ पॉडकास्ट में अमेरिका के नागरिकता कानून की आलोचना की थी. उनका कहना है कि भारत और चीन जैसे देशों से आए लोग इस कानून का गलत फायदा उठाते हैं. सैवेज ने लिखा कि इन देशों से आए लोग यहां बच्चा पैदा करते हैं, जिसे तुरंत अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है और फिर वे अपने पूरे परिवार को अमेरिका बुला लेते हैं. इस पोस्ट में भारतीय और चीनी प्रवासियों के लिए ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है.

अमेरिकी दूतावास की सफाई

विवाद बढ़ता देख अमेरिकी दूतावास ने मामले को संभालने की कोशिश की. दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत को एक महान देश मानते हैं और पीएम मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त कहते हैं. दरअसल, ट्रंप जनवरी 2025 में दोबारा सत्ता में आने के बाद से ही उन बच्चों को नागरिकता देने के खिलाफ हैं जिनके माता-पिता अवैध या अस्थायी रूप से अमेरिका में रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: क्या ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान समय गंवा रहा है

विपक्ष ने सरकार को घेरा

इस मुद्दे पर देश में राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. खड़गे ने ट्वीट कर पूछा कि 140 करोड़ भारतीयों के अपमान पर पीएम चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि भारतीय लोगों ने अमेरिका की तरक्की में बड़ी भूमिका निभाई है, ऐसे में सरकार को इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाना चाहिए. खड़गे ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर पीएम मोदी किस बात से डर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : India-China ‘नरक’ जैसी जगह… विवादित रीपोस्ट पर ट्रंप का यू-टर्न, कहा- भारत महान देश

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola