Imran Khan: शीशा तोड़ा, PTI कार्यकर्ताओं को पीटा, फिर घसीटते हुए इमरान खान को ले गये रेंजर्स

Updated:
विज्ञापन

Will Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में बुरी तरह से फंसे हैं. उनका पर सरकारी तोहफों की बिक्री से मिली रकम को कथित तौर पर छिपाने का आरोप लगा है. इस मामले में उनके खिलाफ पाकिस्तान के उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) को रेंजर्स द्वारा इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के बाहर से गिरफ्तार किया गया है. आईजी पुलिस ने बताया, इमरान खान को गिरफ्तार करने के बाद एनएबी ले जाया गया है. इधर इमरान की पार्टी ने अगवा करने का आरोप लगाया है.

पेशी के दौरान इमरान खान गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने आईजी को किया तलब

बताया जा रहा है इमरान खान को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन कोर्ट रूम से पाक रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इधर इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर संज्ञान लिया है. सीजे ने आईजी पुलिस और आंतरिक सचिव को तलब किया है.

गिरफ्तारी से पहले इमरान खान ने वीडियो मैसेज दिया

गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा, मुझ पर कोई केस नहीं है. वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं. गौरतलब है कि क्रिकेटर से नेता बने खान पर अभी राजद्रोह, आतंकवाद, हत्या, हत्या का प्रयास, ईशनिंदा तथा अन्य आरोपों के तहत 140 अधिक मामले दर्ज हैं.

Also Read: इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी शरिया कानून के खिलाफ? निकाह कराने वाले मौलवी का दावा

9 पीटीआई नेताओं को हिरासत में लिया गया, जमां पार्क के पास स्थिति तनावपूर्ण

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 पीटीआई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. साथ ही कई समर्थक और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है. इधर पीटीआई ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को जमां पार्क पहुंचने की अपील की है. जमां पार्क के पास स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी है.

पीटीआई ने इमरान खान को अगवा करने का लगाया आरोप

इमरान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई का बड़ा बयान सामने आया है. शिरीन मजारी ने कहा, पाकिस्तान में जंगल का कानून चल रहा है. पीटीआ��� ने कहा, पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान खान को अगवा किया.

तोशाखाना मामले में इमरान खान पर लगे गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में बुरी तरह से फंसे हैं. उनका पर सरकारी तोहफों की बिक्री से मिली रकम को कथित तौर पर छिपाने का आरोप लगा है. इस मामले में उनके खिलाफ पाकिस्तान के उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है.

इमरान खान पर पिछले साल तोशाखाना मामले में याचिका दायर की गयी थी

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने विदेशी गणमान्य लोगों से मिले तोहफों की बिक्री का विवरण साझा नहीं करने के कारण पिछले साल खान के खिलाफ तोशाखाना मामला दायर किया था.

क्या है तोशाखाना

वर्ष 1974 में स्थापित तोशाखाना, कैबिनेट डिवीजन के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक विभाग है. तोशाखाना में पाकिस्तानी शासकों, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को अन्य देशों की सरकारों, राज्यों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले कीमती उपहारों को संग्रहीत किया जाता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola