आखिर व्लादिमीर पुतिन क्यों मिलना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप से?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Aug 2025 6:42 AM

विज्ञापन

Donald Trump-Vladimir Putin Meet

Donald Trump-Vladimir Putin Meet : डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फेस-टू-फेस मिलना चाहते हैं. यह खबर उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते ही व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक कर सकते हैं. ट्रंप और पुतिन के बीच भारत के टैरिफ को लेकर भी बात हो सकती है.

विज्ञापन

Donald Trump-Vladimir Putin Meet : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हो सकती है. व्हाइट हाउस ने कहा कि रूस ने व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप के बीच बैठक का अनुरोध किया था. रिपब्लिकन नेता ट्रंप इसके लिए तैयार हैं. यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि ट्रंप अगले हफ्ते ही अपने रूसी समकक्ष और यूक्रेन के वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिल सकते हैं ऐसा इसलिए ताकि मॉस्को और कीव के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश फिर से शुरू की जा सके.

अगले हफ्ते होगी डोनाल्ड ट्रंप की व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “रूसियों ने राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई है. राष्ट्रपति ट्रंप, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों से मिलने के लिए तैयार हैं.” एएफपी ने एक वरिष्ठ यूक्रेनी सूत्र के हवाले से बताया कि ट्रंप और जेलेंस्की ने इस संभावना पर फोन पर बात की. यह बातचीत उस समय हुई, जब वॉशिंगटन के दूत स्टीव विटकॉफ ने पुतिन से बातचीत के लिए मॉस्को का दौरा किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात अगले हफ्ते ही हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Tariffs on India: ‘अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण…’ ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर भारत की पहली प्रतिक्रिया

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि ट्रंप पहले पुतिन से मिल सकते हैं. उसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को शामिल करते हुए तीनों नेताओं की बैठक हो सकती है. बुधवार को ट्रंप ने अपने दूत स्टीव विटकॉफ और पुतिन के बीच हुई बैठक को सफल बताया. ट्रंप ने दावा किया था कि वह सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर इस जंग को खत्म कर सकते हैं. उन्होंने ने रूस को शुक्रवार तक शांति की दिशा में आगे बढ़ने का समय दिया है, वरना नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

भारत को लेकर भी हो सकती है पुतिन और ट्रंप के बीच बात

रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने बुधवार को पहले ही घोषणा की थी कि रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा. अब अमेरिका में आयात होने वाले भारतीय सामान पर कुल शुल्क 50% हो गया है. इस संबंध में भी दोनों नेताओं के बीच बात हो सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola