Donald Trump Video : वाइफ मेलानिया संग फुटबॉल मैच देखने पहुंचे ट्रंप, हो गया कांड
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jul 2025 7:49 AM
Donald Trump FIFA Club World Cup Final
Donald Trump Video : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मेटलाइफ स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने पहुंचे. इसके बाद जैसे ही कैमरा उन पर फोकस हुआ, दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की. इसका वीडियो सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.
Donald Trump Video : पीएसजी और चेल्सी के बीच फीफा क्लब विश्व कप फाइनल हुआ. इस मैच को देखने न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे जहां उन्हें जोरदार हूटिंग का सामना करना पड़ा. उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भी मौजूद थे. अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस मौके पर नजर आए. पिछले सप्ताह बढ़े राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी, क्रिस्टी नोएम और टॉम ब्रैडी के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इमिग्रेशन और टैरिफ नीतियों के कारण भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है. देखें वीडियो
डोनाल्ड ट्रंप को 2019 वर्ल्ड सीरीज गेम और 2021 के बॉक्सिंग मैच में भी हूटिंग का सामना करना पड़ा था. 2026 का फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर आयोजित करेंगे. इसका फाइनल अगले साल इसी स्टेडियम में होगा. मैच अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ का दिन भी होगा.
यह भी पढ़ें : Elon Musk Mocks Donald Trump: एलन मस्क ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, कहा- फाइल खोल के दिखाओ
जैसे ही कैमरा ट्रंप पर फोकस हुआ, दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मेटलाइफ स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने पहुंचे. जैसे ही कैमरा उन पर फोकस हुआ, दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की.14 जुलाई को यह वाकया हुआ. इसी दिन पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली में ट्रंप की हत्या के प्रयास से एक साल पूरे हुए थे. इस खास मौके पर ट्रंप को समर्थन की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें दर्शकों केविरोध का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










