Donald Trump: ‘सुनने में आया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा,’ ट्रंप- ‘अच्छा फैसला है’

Updated:
विज्ञापन
donald trump

donald trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर रहा है. उनका कहना है कि अगर यह सच है, तो यह एक बहुत अच्छा कदम है .

विज्ञापन

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूस से ऊर्जा की खरीद को लेकर एक बयान सामने आया है. शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सुनने में आया है कि भारत अब रूस के तेल खरीदना बंद करने वाला है. उन्होंने इसे एक बहुत अच्छा कदम बताया, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि भारत ने सच में ऐसा कदम उठाया है या नहीं, इसकी सटीक जानकारी नहीं है.

ट्रंप का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे सुना है कि भारत अब से रूस से तेल नहीं खरीदेगा. ऐसा मुझे सुनने में आया है, लेकिन मुझे नहीं पता यह बात सही है या नहीं.” ट्रंप आगे कहते हैं कि अगर भारत ने सच में ऐसा फैसला उठाया है तो यह एक बहुत ही अच्छा कदम है. देखते हैं आगे क्या होता है.

हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में भारत के सभी निर्यातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और अतिरिक्त पेनल्टी की बात कही थी. साथ ही उन्होंने यूक्रेन युद्ध के बीच भारत द्वारा रूस से तेल और हथियार खरीदने पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि भारत रूस से तेल और हथियार खरीद रहा है, जबकि यूक्रेन का युद्ध जारी है. उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट भी शेयर किया था.

पोस्ट में ट्रंप ने क्या लिाखा?

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारत दुनिया के बाकी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा टैक्स और व्यापार में रुकावटें लगाता है. उन्होंने भारत पर उच्चतम टैरिफ और कड़े व्यापारिक नियम लागू करने का आरोप लगाया. साथ ही यह भी कहा कि यूक्रेन का युद्ध जारी है, लेकिन इसके बावजूद भारत लगातार रूस से तेल और हथियारों की खरीदारी कर रहा है.

भारत की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने ट्रंप के इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत और रूस के संबंधों को मजबूत और भरोसेमंद बताया. उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा और रक्षा उपकरणों की खरीद उसकी राष्ट्रीय जरूरतों और रणनीतिक हितों के आधार पर करता है.

यह भी पढ़े: Nuclear Submarines : बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप! रूस के पास परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने के आदेश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola