डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी: समझौता करो, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- एक्स (@WhiteHouse).

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत जारी है. खाड़ी (गल्फ) के कई सहयोगी देश भी इस कोशिश का समर्थन कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समझौता करना है.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (3 अगस्त) को कहा कि ईरान के साथ बातचीत अभी भी जारी है और यह बातचीत खुद ईरान की पहल पर हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि परमाणु समझौता करने का यह ईरान के लिए आखिरी मौका हो सकता है. ट्रंप ने दावा किया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर भी इस समझौते के पक्ष में हैं. हालांकि, ईरान लगातार कहता रहा है कि अमेरिका के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि समझौते की संभावना अभी भी है और मैं ईरान को आखिरी मौका देना चाहता हूं. लेकिन अगर बात नहीं बनी, तो हमारे सैन्य विकल्प तैयार हैं. योजना अभी भी बनी हुई है. उम्मीद है कि ईरान समय रहते समझदारी दिखाएगा और समझौते के लिए आगे आएगा."

होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने पर होगी चर्चा

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए अमेरिका से समझौते की पहल की है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत तेजी से आगे बढ़ सकती है. ट्रंप के मुताबिक, पहले होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने पर चर्चा होगी. इसके बाद अगले चरण में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मिडटर्म चुनाव से ट्रंप की बढ़ी चिंता ! अब 2028 की सत्ता की बिसात बिछाने में जुटे

ट्रंप ने कहा, "ईरान के अनुरोध पर अभी बातचीत चल रही है. लेकिन अगर इस बार समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के लिए अच्छा समझौता करने का यह आखिरी मौका होगा."

ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ईरान के साथ बातचीत कहां हो रही है और इसमें कौन-कौन अधिकारी शामिल हैं. इससे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर भ्रम और बढ़ गया है. इससे पहले ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ईरान सार्वजनिक रूप से बातचीत से इनकार करता है, लेकिन पर्दे के पीछे अमेरिका से मुलाकात की कोशिश कर रहा है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola