Donald Trump Rally Shooting: हमले के एक दिन बाद क्या कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप ? कहा- पहले फैसला किया…
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Jul 2024 1:04 PM
डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump Rally Shooting: डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद कई तरह की खबरें आईं. अब लोग जानना चाहते हैं कि वह कैसे हैं और क्या कर रहे हैं.
Donald Trump Rally Shooting: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले वे बाल-बाल बच गए. अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के एक दिन बाद रिपबल्किन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में शामिल होने के लिए ट्रंप मिलवाउकी पहुंचे. हमले के बाद उनके हाव-भाव से यह साफ संकेत मिल रहे थे कि वे रुकने वाले नहीं हैं. मिलवाउकी में शुरू हो रहे चार दिवसीय आरएनसी के दौरान हजारों रिपब्लिकन ट्रंप को आधिकारिक तौर पर पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए एकजुट होना है.
डोनाल्ड ट्रंप पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उस समय बाल-बाल बच गए, जब 20 वर्षीय हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी. हमले में वह जख्मी हो गए और उनके कान पर चोट आई. हमले का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उनके कान से खून निकलता दिखा. गोलीबारी की घटना में ट्रंप की रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के मद्देनजर आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
Read Also : Donald Trump Rally Shooting: भगवान जगन्नाथ ने डोनाल्ड ट्रंप की जान बचा ली, जानें ऐसा क्यों कहा इस्कॉन ने
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप आरएनसी को कर सकते हैं संबोधित
हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह हत्या के प्रयास के मद्देनजर अपनी यात्रा दो दिन के लिए टालने पर विचार कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वह ऐसा नहीं करेंगे, वो भी एक बंदूकधारी या संभावित हत्या के प्रयास की वजह से…पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप गुरुवार रात को आरएनसी को संबोधित कर सकते हैं.
Read Also : Donald Trump Rally Shooting: इधर डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, उधर शूटर ढेर, वीडियो में देखें स्नाइपर का निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










