Donald Trump Rally Shooting: भगवान जगन्नाथ ने डोनाल्ड ट्रंप की जान बचा ली, जानें ऐसा क्यों कहा इस्कॉन ने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Jul 2024 11:18 AM
चुनावी रैली में ट्रंप पर जानलेवा हमला
Donald Trump Rally Shooting: डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद इस्कॉन (Iskcon) का बयान सामने आया है. इसमें कहा गया है कि भगवान जगन्नाथ ने उनकी जान बचा ली.
Donald Trump Rally Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले के बाद इस्कॉन (Iskcon) की प्रतिक्रिया सामने आई है. इस्कॉन की ओर से कहा गया है कि ट्रंप की जान दैवीय कृपा के कारण बच गई. ऐसा इसलिए क्योंकि आज से ठीक 48 साल पहले ट्रंप ने जगन्नाथ रथयात्रा के लिए उम्मीद जगा दी थी. आज दुनिया एक बार फिर जगन्नाथ रथयात्रा के जश्न में डूबी हुई है. इस बीच यह हमला किया गया और भगवान जगन्नाथ ने उनकी जान बचा ली.
क्या कहा इस्कॉन ने
इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 1976 में रथों के निर्माण के लिए फ्री में अपना ट्रेन यार्ड मुहैया करवाया था. उनके इस निर्णय से भक्तों को रथयात्रा आयोजित करने में मदद की थी. वर्तमान में दुनिया 9 दिन के जगन्नाथ रथयात्रा का उत्सव मना रही है. ऐसे में ट्रंप पर इस तरह से गोली चलना…जानलेवा हमला होना और उनका बच जाना…ये दर्शाता है कि जगन्नाथ की कृपा उनपर बनी हुई है.
हमलावर ने अकेले घटना को दिया अंजाम
इस बीच खबर है कि एफबीआई की ओर से कहा गया- ऐसा लग रहा है कि पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले युवक ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया. एफबीआई घटना की जांच ‘घरेलू आतंकवाद’ के एंगल से भी कर रही है. फायरिंग करने वाले की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की गयी है जो केवल 20 साल का है. एफबीआई इस घटना की, हत्या की कोशिश और ‘संभावित रूप से घरेलू आतंकवाद’ के पहलू से भी जांच कर रही है.
Read Also : Donald Trump Shooting: अब्राहम लिंकन से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक, अमेरिकी राष्ट्रपतियों और उम्मीदवारों पर पहले भी हो चुके हैं हमले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










