Video : डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मोदी ने दिया भरोसा, भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Oct 2025 7:39 AM

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)

Video :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एएनआई के सवाल पर कहा, “ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा.” देखें ट्रंप का वीडियो.

विज्ञापन

Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें “आश्वासन” दिया है कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “…मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है…और आज उन्होंने (मोदी ने) मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे. यह एक बड़ी रोक है.” वीडियो में देखें ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने एएनआई के सवाल पर कहा, “हां, जरूर… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं, हमारे बीच अच्छे संबंध हैं. मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है. लेकिन मोदीजी ने आश्वासन दिया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. यह एक बड़ी बात है. अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा.”

ट्रंप के बयान को लेकर कोई जवाब नहीं आया है भारत का

ट्रंप ने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा. बहरहाल, इस दावे की पुष्टि भारत सरकार ने नहीं की है. ट्रंप ने कहा, ‘‘कोई तेल नहीं होगा. वे तेल नहीं खरीद रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि यह बदलाव तुरंत नहीं होगा, बल्कि ‘‘थोड़े समय में’’ होगा. वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के कार्यालय की ओर से ट्रंप के बयान को लेकर कोई जवाब नहीं आया है.

यह भी पढ़ें : भारत महान देश, मेरे अच्छे मित्र उसका नेतृत्व कर रहे हैं, शहबाज शरीफ के सामने ही ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, देखें वीडियो

भारत पर अतिरिक्त 25% शुल्क

अमेरिका ने भारत पर दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ में से 50% लगाया है. इसके साथ ही रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर अतिरिक्त 25% शुल्क भी लगाया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola