ईरान के परमाणु ठिकाने नहीं हुए पूरी तरह तबाह! रिपोर्ट पर ट्रंप का पलटवार, खबरों को बताया फर्जी

Updated:
विज्ञापन
US tariff on anti-American Policies

US tariff on anti-American Policies

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यूज संस्थानों पर निशाना साधा. उन्होंने उन खबरों को झूठा बताया, जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी हमले में ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए हैं.

विज्ञापन

Donald Trump: ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चल संघर्ष पर विराम लगा दिया गया है. युद्धविराम घोषित होने के एक दिन पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. इस हमले में ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर निशाना बनाया गया था. राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि इस हमले में ईरान के तीनों परमाणु ठिकाने नष्ट हो गए हैं. लेकिन अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में इस दावे को गलत बताया गया था. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि परमाणु ठिकाने पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए हैं. जिसका जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट शेयर किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि मीडिया में चलाई जा रही खबरें झूठी हैं. उन्होंने कहा कि हमने इतिहास की सबसे सफल मिलिट्री स्ट्राइक की है. इस हमले में ईरान की साइट पूरी तरह नष्ट हो गई है. उन्होंने अमेरिका के प्रसिद्ध न्यूज संस्थानों का नाम लेते हुए कहा कि इन संस्थानों ने सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को नीचा दिखाने की कोशिश की है, जिस कारण से इन संस्थानों को जनता की कड़ी निंदा का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी के मुताबिक पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए स्ट्राइक पर बात करते हुए एक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने बताया था कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों पर मिसाइल से हमला किया है, जिससे परमाणु स्थल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं. उन्होंने कहा कि हमले के लिए सेना द्वारा 13,607 किलो वजन वाले बम का इस्तेमाल किया गया था. जिस पर अमेरिका की न्यूज़ संस्था की खुफिया रिपोर्ट ने बताया था कि परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए थे, बस कार्य कुछ समय के लिए टल गया है. जिसके बाद ट्रंप की यह प्रतिक्रिया आई.

यह भी पढ़े: Shubhanshu Shukla: Axiom-4 मिशन की नई लॉन्च डेट घोषित, 25 जून को रवाना होंगे शुभांशु शुक्ला

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola