ePaper

कोरोना ने आदमी के बाद अब पालतू कुत्ते को भी लिया चपेट में

Updated at : 04 Mar 2020 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना ने आदमी के बाद अब पालतू कुत्ते को भी लिया चपेट में

हांगकांग में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के पालतू कुत्ते में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई

विज्ञापन

हांगकांग : हांगकांग में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के पालतू कुत्ते में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. मानव से जानवर में इस वायरस के संक्रमण का यह संभवत: पहला मामला है.

यह कुत्ता 60 वर्षीय एक महिला मरीज का है। शुक्रवार से लगातार इस कुत्ते के ‘आंशिक रूप से’ कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है. इस कुत्ते को शुक्रवार से एक पशु केंद्र में पृथक रखा गया था. शहर के कृषि, मत्स्य संरक्षण विभाग (एएफसीडी) ने पामेरियन कुत्ते की जांच की और वह इससे पीड़ित मिला.

एएफसीडी ने कहा कि विश्वविद्यालयों और पशु स्वास्थ्य विश्व संगठन के विशेषज्ञ कुत्ते में कोरोना वायरस की पुष्टि को लेकर एकमत हैं. उन्होंने कहा, यह संभवत: मानव से जानवर में संक्रमण का मामला है.

कुत्ते में हालांकि कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखा है. कोरोना वायरस से पीड़ित सभी लोगों के पालतू जानवरों को 14 दिनों के लिए पृथक रखा जाएगा. दो कुत्तों को पहले से ही अलग रखा जा रहा है. हांगकांग में अब तक कोरोना वायरस के 102 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola