India-China: भारत के खिलाफ ड्रैगन ने फिर चली चाल, शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर अटकाया रोड़ा

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

India China Conflict: चीन शुरू से भारत के खिलाफ दुश्मनी की भावना रखता है. ड्रैगन एक तरफ शांति की बात करता है तो वहीं सीमा पर उसने भारी मात्रा में सैनिकों की तैनाती कर रखी है. भारत के खिलाफ वो हमेशा पाकिस्तान और उसके आतंकी मंसूबों में मदद पहुंचाता है. अब एक बार फिर ड्रैगन ने चाल चली है.

विज्ञापन

India China Conflict: भारत से दुश्मनी निकालने में चीन एक कदम भी पीछे नहीं हटता. ताजा मामला लश्कर-ए-तैयबा के नेता शाहिद महमूद से जुड़ा है. दरअसल संयुक्त राष्ट्र में भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के नेता शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव दिया. लेकिन ड्रैगन ने उस प्रस्ताव पर रोक लगा दी. ड्रैगन अब तक चार बार ऐसी हरकत कर चुका है. जाहिर है चीन भारत से दुश्मनी निकालने का कोई मौका जाने नहीं देता.

चार महीनों में चौथी बार चीन ने लगाया अड़ंगा: यह कोई पहला मौका नहीं है जब चीन ने भारत के पीठ पर छुरा मारा है. इससे पहले भी चीन ऐसा कर चुका है. ड्रैगन ने विश्व स्तर पर किसी आतंकवादी को प्रतिबंधित करने की सूची में डालने के प्रयास को बीते चार महीनों में यह चौथी बार प्रभावित किया है. गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने साल 2016 में महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया था.

नहीं खत्म हो रहा चीन का पाकिस्तान प्रेम: भारत के खिलाफ चीन हमेशा से पाकिस्तान का साथ देता आया है. भारत में तबाही मचाने के लिए वो पाकिस्तान का इस्तेमाल करता रहा है. शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवाद घोषित करने से रोकने में उसका अपना स्वार्थ है. चीन पाकिस्तान को एक बाजार और हथियार बेचने का ठिकाना बनाया है. ताकी उन हथियारों से लश्कर-ए-तैयबा और शाहिद महमूद जैसे आतंकी भारत में तबाही मचा सके.

पाक को चीन का मिलता है खुला समर्थन: पाकिस्तान और पाकिस्तान की सरजमीं पर फलते फूलते आतंकवाद को चीन का वरदहस्त मिलता है. भारत में हमला करने वाले आतंकियों को यूएम में ब्लैक लिस्ट करने से चीन का हमेशा से ऐतराज रहा है.  साजिद मीर के केस में भी चीन ने रोड़ा अटकाया था. एक एक बार फिर वो शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का राह में रोड़ा अटका रहा है.

Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: BJP ने जारी की
62 उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस से होगी सीधी जंग

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola