चार्ली किर्क की हत्या का संदिग्ध गिरफ्तार, बोले राष्ट्रपति ट्रंप- 'हमने उसे पकड़ लिया'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Sep 2025 10:51 PM
Charlie Kirk Murder Suspect Arrested
Charlie Kirk Murder Suspect Arrested: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चार्ली किर्क हत्याकांड में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया है. ट्रंप ने शुक्रवार को एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘हमने उसे पकड़ लिया है.’ चार्ली किर्क की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उन्हें सिर्फ एक गोली मारी गई थी. पुलिस को शक है कि किर्क पर यह टारगेट अटैक था.
Charlie Kirk Murder Suspect Arrested: अमेरिका में कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि हत्याकांड के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. ट्रंप ने कहा कि एक मंत्री, जो कानून प्रवर्तन से जुड़े हैं, ने संदिग्ध को अधिकारियों के हवाले कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि आरोपी के एक बेहद करीबी व्यक्ति ने ही उसके बारे में जानकारी देते हुए कहा ‘यह वही है’. गिरफ्तारी को लेकर एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि किर्क की हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया संदिग्ध यूटा का एक युवक है. अधिकारी ने यह भी बताया कि संदिग्ध की पहचान टायलर रॉबिन्सन के रूप में की है.
चार्ली किर्क की कर दी गई थी हत्या
चार्ली किर्क की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उन्हें सिर्फ एक गोली मारी गई थी. पुलिस को शक है कि किर्क पर यह टारगेट अटैक था. यूटा के गवर्नर ने भी इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है. किर्क गैर-लाभकारी राजनीतिक संगठन ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ के सह-संस्थापक थे और ट्रंप के करीबी सहयोगी थे. हत्याकांड के बाद घटनास्थल के पास से एक अत्याधुनिक राइफल राइफल बरामद की थी और कहा था कि गोलीबारी के बाद शूटर छत से कूदकर जंगल की ओर भाग गया था. गोलीबारी के समय किर्क यूटा वैली विश्वविद्यालय में ‘टर्निंग पॉइंट’ की ओर से आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे. गोली लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटों बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
संदिग्ध की वीडियो और तस्वीर जारी की गई
अमेरिका की फेडरल जांच एजेंसी ने गुरुवार को उस व्यक्ति की तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे जिसे वे हत्या का जिम्मेदार मान रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि 7,000 से अधिक सुराग और सूचनाएं जांच टीम को मिली है. अधिकारियों ने अभी तक सार्वजनिक रूप से हत्या के पीछे के कारणों का जिक्र नहीं किया है. किर्क पर हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में किर्क एक हाथ में माइक्रोफोन लेकर बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आती है. किर्क अपने दाहिने हाथ को ऊपर की ओर बढ़ाते हैं, जबकि उनकी गर्दन के बाईं ओर से खून बह रहा है. स्तब्ध दर्शक चीखने-चिल्लाने लगते हैं, फिर लोग भागने लगते हैं.
ऐसे भागने में सफल हुआ था हत्यारा
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं के उम्र का होने के कारण घटना के बाद भीड़ में घुल-मिल गया था. अधिकारियों ने बताया कि छत से हत्यारे ने किर्क पर गोली चलाई थी. साल्ट लेक सिटी में शीर्ष एफबीआई एजेंट रॉबर्ट बोहल्स ने कहा, ‘मैं आपको बता सकता हूं कि यह एक लक्षित घटना थी.’ ट्रंप के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने भी हिंसा की निंदा की है. ट्रंप ने कहा कि वह किर्क को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित करेंगे. (इनपुट भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










