British Columbia: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में फायरिंग, कई लोगों की मौत, पुलिस ने जारी किया था अलर्ट

Updated at : 25 Jul 2022 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
British Columbia: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में फायरिंग, कई लोगों की मौत, पुलिस ने जारी किया था अलर्ट

British Columbia Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुई फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस के हवाले से रायटर ने यह खबर दी है.

विज्ञापन

British Columbia Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुई फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस के हवाले से रायटर ने यह खबर दी है. बताया गया है कि इससे पहले पुलिस ने इमर्जेंसी अलर्ट जारी किया था. बताया गया था कि लैंगली सिटी में कई जगहों पर गोलीबारी हो सकती है. इसलिए स्थानीय लोग सतर्क रहें और उस इलाके में जाने से बचें.

संदिग्ध हिरासत में

कनाडा की पुलिस ने सोमवार को कहा कि मेट्रो वैंकूवर के लैंगली शहर में गोलीबारी की कई घटनाओं की सूचना मिली है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा कि लैंगली के व्यस्त इलाके में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं और लैंगली टाउनशिप में भी गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली है.


जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सोमवार को इलाके में साढ़े छह बजे अलर्ट जारी कर लोगों को संबंधित क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी. पुलिस ने शहर के व्यस्त इलाके की तरफ जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद कर दिया. पुलिस ने बाद में एक और अलर्ट जारी कर कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या घटना में एक ही व्यक्ति शामिल था या कुछ और लोग उसके साथ थे.

अमेरिका और कनाडा में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाएं

अमेरिका की तरह कनाडा में भी इन दिनों लगातार गोलीबारी की घटनाएं प्रकाश में आ रही है. हाल ही में कनाडा के टोरंटो के एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग की घटना में अप्रवासी भारतीय की मौत हो गई थी. इससे पहले पिछले महीने कनाडा के बैंक में शूटआउट का मामला सामने आया था. वहीं, अमेरिका में लॉस एंजिलिस के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. वहीं, शनिवार को शिकागो के एक गिरजाघर के बाहर अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए तीन लोगों पर एक हमलावर ने गोलियां चला दी. हमले में तीन लोग घायल हुए थे.

Also Read: कांगो: संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर और अस्पताल में हमला, भारतीय सेना ने लूट के प्रयास को किया विफल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola