ePaper

बिल गेट्स को रशियन गर्ल्स से हुआ था गुप्त रोग, पत्नी को दवा... एपस्टीन फाइल का खुलासा; कारोबारी ने बताया झूठा

Updated at : 31 Jan 2026 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bill Gates caught STD from Russian girls asked for antibiotics to give to his ex-wife claims Epstein Files.

एप्स्टीन फाइल्स की पहले की जारी तस्वीर में एक लड़की के साथ बिल गेट्स. फोटो- एक्स.

Bill Gates caught STD from Russian girls Epstein Files: बिल गेट्स के बारे में एपस्टीन फाइल्स में नया खुलासा हुआ है. इनमें दावा किया जा रहा है कि उन्हें रशियन लड़कियों की वजह से गुप्त रोग हुआ था. उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी को सीक्रेट तरीके से इसकी दवा देने के लिए भी कहा था.

विज्ञापन

Bill Gates caught STD from Russian girls Epstein Files: अमेरिकी कारोबारी बिल गेट्स दुनिया भर में अपने चैरिटी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर, यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े मामले में फंस गए हैं. अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने एपस्टीन से जुड़े 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज जारी किए हैं. उसी के एक हिस्से के रूप में शुक्रवार को 2013 के वे ईमेल सार्वजनिक किए, जिन्हें एपस्टीन ने कथित तौर पर खुद को लिखा था. इसमें दावा किया गया है कि बिल गेट्स ने रूसी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के बाद एक यौन संचारित रोग (STD) का संक्रमण झेला. बाद में अपनी उस समय की पत्नी मेलिंडा गेट्स को गुप्त रूप से एंटीबायोटिक दवाएं देने की कोशिश की. इसके स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें DOJ द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए लाखों नए दस्तावेजों की खेप का हिस्सा बताया जा रहा है.

एपस्टीन फाइल्स के नए जारी दस्तावेजों में एक ईमेल का जिक्र हुआ हैं. इसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का जिक्र है. यह ईमेल 18 जुलाई 2013 के बताए जा रहे हैं. ये कथित तौर पर एपस्टीन द्वारा ड्राफ्ट किए गए मैसेज हैं. अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स का अंदेशा है कि इनमें से कुछ गेट्स के उस समय के सलाहकार बोरिस निकोलिक द्वारा लिखे गए लगते हैं. इनमें एपस्टीन ने आरोप लगाया कि गेट्स ने ‘रूसी लड़कियों’ के साथ संबंध बनाए और STD से संक्रमित हुए. इसके बाद उन्होंने ऐसी एंटीबायोटिक मांगी जिसे मेलिंडा गेट्स को ‘गुप्त रूप से’ दिया जा सके.

एपस्टीन ने यह भी दावा किया कि गेट्स ने उनसे कथित घटना से जुड़े ईमेल हटाने को कहा था. एक अन्य ईमेल में कहा गया कि बोरिस ने बिल गेट्स को ‘दवाएं दिलाने’ में मदद की और अरबपति माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक तथा ‘रूसी लड़कियों’ और ‘शादीशुदा महिलाओं’ के बीच ‘गैरकानूनी मुलाकातें’ कराने में सहयोग किया. इन्हीं ड्राफ्ट ईमेल्स में एपस्टीन ने गेट्स द्वारा संबंध खत्म करने पर नाराजगी भी जताई. उसने लिखा कि छह साल के जुड़ाव के बाद यह फैसला उसे समझ से परे निराश करने वाला लगा. उसने आगे यह भी आरोप लगाया कि उससे ऐसे व्यवहार में शामिल होने को कहा गया, जो नैतिक रूप से अनुचित से लेकर आचार-संहिता तक के खिलाफ था. इनमें से किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है.

पत्नी से हो गया था तलाक

गेट्स और मेलिंडा की शादी 1994 से 2021 तक चली. मेलिंडा ने कहा है कि गेट्स के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स और एपस्टीन के साथ उनका रिश्ता उनके तलाक के कारणों में शामिल थे. हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी थी. वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एपस्टीन के साथ गेट्स के कथित संबंधों को लेकर चिंताओं के बाद मेलिंडा ने 2019 में तलाक के वकील नियुक्त किए थे.

गेट्स ने जारी किया खंडन

इन ईमेल्स में इन दावों की कोई पुष्टि या ठोस प्रमाण शामिल नहीं है. बिल गेट्स ने अपनी चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से कड़े शब्दों में इन जानकारियों का खंडन किया. बिजनेस इनसाइडर को दिए बयान में बिल गेट्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘ये दावे पूरी तरह बेतुके और पूरी तरह झूठे हैं. ये दस्तावेज सिर्फ यह दिखाते हैं कि एपस्टीन इस बात से निराश था कि उसका गेट्स के साथ कोई जारी संबंध नहीं था और वह फंसाने और बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकता था.’

गेट्स ने मुलाकातों पर पछतावा जाहिर किया था

गेट्स पहले कह चुके हैं कि उन्होंने परोपकारी कारणों से एपस्टीन के साथ कुछ डिनर में भाग लिया था और अब उन्हें उसके साथ समय बिताने पर पछतावा है. पिछले साल दिसंबर में जारी दस्तावेजों में कई बिना तारीख वाली तस्वीरें भी शामिल थीं, जिनमें एपस्टीन और गेट्स विभिन्न स्थानों पर साथ दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में गेट्स एक महिला के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे थे, जिसका चेहरा धुंधला (रेडैक्ट) किया गया था. एपस्टीन की 2019 में न्यूयॉर्क सिटी की जेल में मौत हो गई थी, जब वह सेक्स-ट्रैफिकिंग के आरोपों में मुकदमे का इंतजार कर रहा था.

ये भी पढ़ें:- अपने ही गृह मंत्री की पत्नी पर फिदा ट्रंप, कहा- घुड़सवारी करते देखा तभी… आपके कारण ही उसे जॉब पर रखा 

ये भी पढ़ें:- अगर ट्रंप ने ईरान पर हमला किया, तो पूरी दुनिया में मचेगा हाहाकार, विशेषज्ञों की अल्टीमेट वार्निंग

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola