बांग्लादेश में बड़ा हादसा! एयरफोर्स का F-7 एयरक्राफ्ट क्रैश, स्कूल की बिल्डिंग में गिरा विमान, 19 लोगों की मौत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jul 2025 6:00 PM
Bangladesh Air Force Jet Crash
Bangladesh Air Force Jet Crash: बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं. अधिकारियों ने कहा कि यह विमान दोपहर के समय ढाका के उत्तर क्षेत्र में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे को लेकर अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विमान जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इसके कुछ ही पलों बाद विमान धू-धूकर जलने लगा.
Bangladesh Air Force Jet Crash: बांग्लादेश में सोमवार को सेना का एक प्रशिक्षण विमान स्कूल की बिल्डिंग में गिर गया. हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. सेना और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि विमान दोपहर करीब 1 बजे ढाका के उत्तरा क्षेत्र में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बताया जा रहा है कि उड़ान के बाद विमान करीब आधे घंटे हवा में रहा, इसके बाद दियाबारी इलाके में स्थित माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज परिसर में क्रैश हो गया.
तेज धमाके हुआ, फिर विमान में लगी आग
हादसे को लेकर अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विमान जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इसके कुछ ही पलों बाद धू-धूकर जलने लगा. पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग, एम्बुलेंस और वायुसेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गए. राहत और बचाव जारी है.
स्कूल परिसर में भारी नुकसान
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के प्रवक्ता ने विमान हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं. इस भयानक हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया. स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बांग्लादेशी अखबार और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त के कारण स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ है. बांग्लादेश वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी भी अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है.
जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना का F-7 ट्रेनर विमान ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे उड़ान भरी थी. हवा में करीब 24 मिनट बिताने के बाद विमान क्रैश हो गया. हादसे के बाद तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस के साथ-साथ सिविल डिफेंस की कई यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई. राहत और बचाव अब भी जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ विमान एक चाइनिज प्लेन था.
मोहम्मद यूनुस ने जताया दुख
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घटना को लेकर दुख जताया है. मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा इस हादसे से जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है. पूरे देश के लिए यह गहरे दुख का क्षण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










