Bangladesh Protests: बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम खालिदा जिया की तुरंत रिहाई का दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bangladesh Protests Live: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. पूरे देश में सेना नजर आ रही है. बांग्लादेश हिंसा से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम खालिदा जिया की तुरंत रिहाई का दिया आदेश

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जीया की रिहाई को आदेश दे दिया है. राष्ट्रपति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा करने का आदेश दिया है.

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मेघालय सरकार ने बॉर्डर पर लगाया कर्फ्यू, अधकारियों के साथ की बड़ी बैठक

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, आज शाम को मैंने बांग्लादेश के हालात को देखते हुए एक आपातकालीन बैठक बुलाई. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, बीएसएफ के आईजी मौजूद थे. हमने आज रात से बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. यह कर्फ्यू भारतीय क्षेत्र में जीरो पॉइंट या अंतरराष्ट्रीय सीमा पोल से 200 मीटर अंदर तक हर रोज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा, जब तक कि हालात में सुधार नहीं हो जाता.

बांग्लादेश की स्थिति को लेकर भारत में हलचल तेज, पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक

बांग्लादेश में हिंसा और वहां की मौजूदा स्थिति को लेकर भारत में हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास में सुरक्षा मामलों की समिति की बड़ी बैठक कर रहे हैं. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजीत डोभाल बैठक में मौजूद हैं.

हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना से मिले NSA अजीत डोभाल

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस में मौजूद हैं. हसीना से NSA अजीत डोभाल ने मुलाकात की. दोनों के बीच घंटों बातचीत हुई.

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात, बांग्लादेश मुद्दे पर की बात

लोकसभा के मानसून सत्र से इतर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की, दोनों ने बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की.

हिंसा के बाद भारत-बांग्लादेश व्यापार रोका गया

भारत-बांग्लादेश व्यापार सोमवार दोपहर से रोक दिया गया. कारोबारियों ने बताया कि पड़ोसी देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण अशांति के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यह कदम उठाया गया. बांग्लादेश सरकार ने रविवार को एक अधिसूचना के जरिये जरूरी सेवाओं को छोड़कर तीन दिवसीय व्यापार अवकाश की घोषणा की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola