Video: ट्रंप पर मंडराया खतरा? व्हाइट हाउस के बाहर हथियार के साथ पहुंचा शख्स, जवानों ने मार गिराया

Updated:
विज्ञापन
America Shootout

America Shootout

America Shootout: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है. हथियार के साथ एक व्यक्ति व्हाइट हाउस के बाहर पहुंच गया था. जिसे मार गिराया गया.

विज्ञापन

America Shootout: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के निकट रात में हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया, रविवार 9 मार्च को वाशिंगटन डीसी में जवानों ने मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को मार गिराया.

जवानों ने हथियारबंद शख्स को ऐसे मार गिराया

सीक्रेट सर्विस के सदस्यों को 17वीं और एफ स्ट्रीट, एनडब्ल्यू के पास एक अज्ञात व्यक्ति की गाड़ी खड़ी मिली. पास में ही एक व्यक्ति को पैदल चलते हुए देखा गया. जैसे ही सीक्रेट सर्विस के जवान उसके पास पहुंचे, शख्स ने बंदूक तान दी और गोलीबारी शुरू हो गई. मुठभेड़ में जवानों ने हथियारबंद शख्स को मार गिराया. इस घटना की जांच की जा रही है.

पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी सूचना

शनिवार को ही स्थानीय पुलिस ने एक आत्मघाती व्यक्ति के बारे में जानकारी साझा की गई थी. जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई थी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?

ट्रंप पर चुनाव के दौरान हुआ था जानलेवा हमला

डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, सुर्खियों में हैं. लगातार अपने बयान और फैसलों से दुनिया को चौंकाया है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि व्हाइट हाउस के बाहर जो घटना घटी है, उसके पीछे ट्रंप को निशाना बनाना था. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया था. ट्रंप हमले में बुरी तरह से घायल हुए थे. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया था, तो ट्रंप को बचा लिया था. हमलावर की गोली ट्रंप के कान को छूती हुई निकल गई थी. ट्रंप जब चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तब उनपर हमला किया गया था. चुनावी सभा में ट्रंप लहूलुहान हो गए थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola