इराक के शिया धार्मिक स्थल पर हमले में 30 लोगों की मौत

Published at :08 Jul 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
इराक के शिया धार्मिक स्थल पर हमले में  30 लोगों की मौत

बगदाद : इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों ने बगदाद के उत्तर में एक शिया धार्मिक स्थल पर हमला किया जिससे 30 लोगों की मौत हो गई. आतंकवादियों ने धार्मिक स्थल पर मोर्टार एवं बंदूक की गोलियों से हमला किया और आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किए. एक इराकी सुरक्षा प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी. संयुक्त […]

विज्ञापन

बगदाद : इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों ने बगदाद के उत्तर में एक शिया धार्मिक स्थल पर हमला किया जिससे 30 लोगों की मौत हो गई. आतंकवादियों ने धार्मिक स्थल पर मोर्टार एवं बंदूक की गोलियों से हमला किया और आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किए. एक इराकी सुरक्षा प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी. संयुक्त अभियान कमान के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि रात भर हुए इस हमले में 50 लोग घायल भी हुए.

बयान में बताया गया है कि सैयद मोहम्मद धार्मिक स्थल पर पहले मोर्टार से हमला किया गया. इसके बाद आत्मघाती हमलावर धार्मिक स्थल पर पहुंचे और उन्होंने गोलीबारी की. दरगाह के निकट बने एक बाजार में दो हमलावरों ने स्वयं को उडा लिया जबकि तीसरा हमलावर मारा गया और उसकी विस्फोटक बेल्ट निष्क्रिय हो गई .
बयान में यह नहीं बताया गया कि हमलावर को किन बलों ने मारा. बगदाद के उत्तर में 70 किलोमीटर दूर बलद क्षेत्र में हुये इस हमले के पांच दिन पहले एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी में विस्फोटों से भरी एक मिनीबस में विस्फोट कर दिया था जिससे 292 लोगों की मौत हो गई थी. इराक में वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हमले के बाद से इतना घातक हमला पहली बार हुआ था. बगदाद पर हुए उस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola