कश्मीर केे कारण पाकिस्तान से बातचीत करने से बच रहा है भारत : अजीज

इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आज कहा कि कश्मीर और अन्य मुद्दों पर बातचीत से बचने के लिए भारत पाकिस्तान के साथ शांतिवार्ता करने से बच रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बातचीत करने से नहीं बच रहा है.टेलीविजन पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साक्षात्कार के […]
इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आज कहा कि कश्मीर और अन्य मुद्दों पर बातचीत से बचने के लिए भारत पाकिस्तान के साथ शांतिवार्ता करने से बच रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बातचीत करने से नहीं बच रहा है.टेलीविजन पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साक्षात्कार के दौरान उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीज ने कहा, ‘‘दरअसल भारत बातचीत करने से बच रहा है, क्योंकि उसे पता है कि उसको कश्मीर और अन्य मुद्दों पर वार्ता मंच पर चर्चा करनी होगी.’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का तर्क समझ से परे है.’ रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, अजीज ने कहा, ‘‘हमारे पास भारत के साथ विस्तृत और संयोजित बातचीत की रूपरेखा है, जिसमें लोगों के बीच आपसी संपर्क, वीजा और मछुआरों के मामले, व्यापार और आर्थिक सहयोग, कश्मीर, सियाचीन और सर क्रीक शामिल हैं.’ उन्होंने कहा कि सियाचीन में भारतीय सेना की मौजूदगी है और पिछली बार जब दोनों सरकारों में एक सहमति बनी भी तो भारत की सेना ने उससे इनकार कर दिया था.
सोमवार को दिए गए साक्षात्कार में मोदी ने कहा था कि उनके कूटनीतिक प्रयासों के कारण दुनिया यह देख चुकी है कि भारत को अब पाकिस्तान से बातचीत करने में कोई हिचक नहीं है.
मोदी ने कहा था, ‘‘हमारे रुख से पाकिस्तान के लिए मुश्किलेंखड़ी हो गयी हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच उसे इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने में दिक्कत होने लगी है.’ इस वर्ष के आरंभ में हुए पठानकोट एयर बेस हमले के बाद से दोनों देशों के बीच बातचीत प्रभावित हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




