रेडियो बुलेटिन में आईएस ने ओरलैंडो गोलीबारी की जिम्मेदारी ली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2016 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

बेरुत : इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने आज ओरलैंडो में गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी का दावा करते हुए कहा कि इसे ‘खिलाफत के एक सिपाही’ ने अंजाम दिया है. आईएस ने अपने रेडियो बुलेटिन ‘अल-बयान’ में कहा, ‘‘उपर वाले ने अमेरिका में खिलाफत के एक सिपाही को नाइट क्लब तक पहुंचाया और इस हमले को […]
विज्ञापन
बेरुत : इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने आज ओरलैंडो में गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी का दावा करते हुए कहा कि इसे ‘खिलाफत के एक सिपाही’ ने अंजाम दिया है.
आईएस ने अपने रेडियो बुलेटिन ‘अल-बयान’ में कहा, ‘‘उपर वाले ने अमेरिका में खिलाफत के एक सिपाही को नाइट क्लब तक पहुंचाया और इस हमले को अंजाम दिलवाया. उसने 100 से अधिक लोगों को मार दिया और घायल कर दिया.’ इस समूह ने सीरिया और इराक में अपनी ‘खिलाफत’ की घोषणा की है.
अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के ओरलैंडो में एक नाइट गे क्लब में एक युवक द्वारा 50 निर्दोष लोगों की जान ले लिये जाने के बाद इसकी जिम्मेवारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है. इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले 29 वर्षीय उमर मतीन को आइएस ने खिलाफत का सिपाही बताया है. आइएस के रेडियो बुलोटिन में दावा किया गया है कि ओरलैंडो में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी खिलाफत का सिपाही था.
आईएस ने अपने रेडियो बुलेटिन ‘अल-बयान’ में कहा, ‘‘ऊपर वाले ने अमेरिका में खिलाफत के एक सिपाही को नाइट क्लब तक पहुंचाया और इस हमले को अंजाम दिलवाया. उसने 100 से अधिक लोगों को मार दिया और घायल कर दिया.’ इस समूह ने सीरिया और इराक में अपनी ‘खिलाफत’ की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




