बेल्जियम में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 40 घायल

ब्रसेल्स : बेल्जियम में एक मालगाडी और एक यात्री ट्रेन के बीच टक्कर के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए. बेल्गा संवाद समिति ने मेयर के हवाले से बताया कि दुर्घटना सेंट जॉर्ज सर मेयूज नगर पालिका के निकट देश के पूर्व में नामुर […]
ब्रसेल्स : बेल्जियम में एक मालगाडी और एक यात्री ट्रेन के बीच टक्कर के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए. बेल्गा संवाद समिति ने मेयर के हवाले से बताया कि दुर्घटना सेंट जॉर्ज सर मेयूज नगर पालिका के निकट देश के पूर्व में नामुर और लीज को जोडने वाली पटरी पर हुई.
बेल्यिजम में रेल विभाग की अवसंरचना प्रबंधक कंपनी इंफ्राबेल के प्रवक्ता फ्रेडेरिक सास्रे ने बताया कि तेज गति से आती यात्री ट्रेन उसी पटरी पर मौजूद मालगाडी के पीछे से टकरा गई. इंफ्राबेल एवं नेशनल रेलवे कंपनी ऑफ बेल्यिजम :एसएनसीबी: ने एक संयुक्त बयान में बताया कि ट्रेन में करीब 40 यात्री सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










