इराक अधिकारी : बगदाद में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 5:33 PM (IST)
विज्ञापन

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरपूर्व में एक वाणिज्यिक क्षेत्र में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बकोबा के शिया बहुल एक इलाके में एक बेकरी और रेस्तरां के समीप कल सूर्यास्त से थोडी देर पहले बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी […]
विज्ञापन
बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरपूर्व में एक वाणिज्यिक क्षेत्र में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बकोबा के शिया बहुल एक इलाके में एक बेकरी और रेस्तरां के समीप कल सूर्यास्त से थोडी देर पहले बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक मिनीबस विस्फोट कर उडा दी। शिफ्टा नामक इस इलाके में धमाके में कम से कम 60 अन्य घायल भी हो गए.
बकोबा इराक के दियाला प्रांत की प्रांतीय राजधानी है और बगदाद से 35 किलोमीटर दूर है. एक चिकित्सा अधिकारी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है. किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसा लगता है कि यह इस्लामिक स्टेट की हरकत है जिसका देश के पश्चिम और उत्तर में विशाल हिस्से और दूसरे सबसे शहर मोसूल पर कब्जा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




