इक्वाडोर : भूकंप से मरने वालों की संख्या 246 हुई मौत, बचाव अभियान जारी

Published at :18 Apr 2016 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
इक्वाडोर : भूकंप से मरने वालों की संख्या 246 हुई मौत, बचाव अभियान जारी

पोर्टोवीजो (इक्वाडोर) : इक्वाडोर में आए भूकंप में मृतक संख्या बढ़कर 246 हो गयी है. भूकंप के बाद से बचाव अभियान जारी है ताकि जीवित बचे लोगों को बाहर निकाला जा सके. भूकंप के कारण कई कैदी भी जेल से भागने में सफल हो गये. उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास ने कहा कि शनिवार रात को आये […]

विज्ञापन

पोर्टोवीजो (इक्वाडोर) : इक्वाडोर में आए भूकंप में मृतक संख्या बढ़कर 246 हो गयी है. भूकंप के बाद से बचाव अभियान जारी है ताकि जीवित बचे लोगों को बाहर निकाला जा सके. भूकंप के कारण कई कैदी भी जेल से भागने में सफल हो गये. उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास ने कहा कि शनिवार रात को आये 78 तीव्रता के भूकंप के कारण करीब 2500 लोग घायल हो गये हैं. इस भूकंप में कई इमारतें ढह गयीं.

राष्ट्रपति राफेल कोरिया के ट्विटर अकाउंट के अनुसार वह अपनी वैटिकन की यात्रा को बीच में छोड़कर कल देर रात देश लौट आये ताकि वह भूकंप के कारण हुई तबाही का जायजा ले सकें.
हालांकि प्रशांत क्षेत्र के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित होने के कारण इक्वाडोर में भूकंप आते रहते हैं लेकिन शनिवार रात को एक मिनट तक आया भूकंप इतना तीव्र था कि यहां पिछले 40 वर्षों में इतना भीषण भूकंप नहीं आया है. भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गयी, विद्युत लाइनें टूट गई और घबराए हुए निवासी अपने अपने घरों से बाहर की ओर भागे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola