ePaper

भारत में हमले की फिराक में आईएसआईएस, शरिया कानून न मानने वालों को जान से मारने की धमकी

Updated at : 14 Apr 2016 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में हमले की फिराक में आईएसआईएस, शरिया कानून न मानने वालों को जान से मारने की धमकी

लंदन : आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक) अब अपना दायरा बढ़ाने में लगा है. आईएस की नजर अब भारत समेत कई देशों पर है . भारत पर अपनी धाक जमाने के लिए आईएस पाकिस्तान और बांग्लादेश के उन आतंकियों की मदद लेगा जो पहले से ही इस्लाम की कट्टरता का समर्थन […]

विज्ञापन

लंदन : आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक) अब अपना दायरा बढ़ाने में लगा है. आईएस की नजर अब भारत समेत कई देशों पर है . भारत पर अपनी धाक जमाने के लिए आईएस पाकिस्तान और बांग्लादेश के उन आतंकियों की मदद लेगा जो पहले से ही इस्लाम की कट्टरता का समर्थन करते हैं और पूरी दुनिया में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं.

आईएस ने उन मुस्लिम धर्म गुरुओं को भी निशाना बनाने की बात कही है जो इस्लामिक स्टेट की विचारधारा का समर्थन नहीं करते. आईएस की प्रोपगेंडा ‘मैगजीन दाबिक’ में इन दोनों बातों पर विशेष जोर देते हुए एक अलग चेप्टर जारी किया गया है. दाबिक में कहा गया कि वैसे मुसलमान जो इस्लामिक स्टेट की विचारधारा का समर्थन नहीं करते और इसका विरोध करते हैं वे काफिरों के इमाम हैं और उनकी हत्या कर दी जायेगी. इस मैगजीन में उन इमामों की एक सूची भी दी गयी है. गौरतलब है कि हाल में हुए हमलों के बाद कई देशों के मुसलमानो ने खुलकर इस तरह के हमले का विरोध किया था.
भारत में इस तरह की आतंकी गतिविधियों के विरोध में फतवा जारी कर दिया गया था. आईएस मुसलमानों के बीच अपनी विचारधारा को लोकप्रिय करना चाहता है. यही कारण है कि आईएस ने अपनी मैगजीन में मुसलमानों को सीधे धमकी देते हुए उनकी विचारधारा का समर्थन करने को कहा है.
आईएस के बढ़ते दबदबे से साफ है कि अब आईएस अपना दायरा पश्चिमी देशों की तरफ बढ़ा रहा है. खुले तौर पर कई देशों में आईएस के समर्थक हैं और कई लोग अपना देश छोड़कर सीरिया इस युद्ध का हिस्सा बनने चले गये हैं. अब आईएस अपने उन लड़ाकों को देश वापस भेजने और उनके दम पर एक अलग नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रहा है जिससे वह अपना कद और बड़ा कर सके.
आईएस अपनी तिरछी नजर भारत पर भी रखता है यहां . आईएस की मैगजीन दाबिक में शेख अबु इब्राहिम अल हनीफ का एक इंटरव्यू छपा है जिसमें उसने दावा किया है कि अब वह दिन दूर नहीं जब कई देशो में शरिया कानून लागू होगा. हनीफ ने दावा किया कि वैसे लोग जो इस्लाम नहीं मानते उनका सफाया कर दिया जायेगा. हनीफ ने अपने इंटरव्यू में बांग्लादेश की सरकार को भी कोसा कि इस्लामिक देश होने के बाद भी वह मुसलमानों की तरह नहीं सोच रही. भारत को घेरने के लिए हम एक अलग दस्ता बनायेंगे जो गुरिल्ला हमले करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola