ePaper

ओबामा ने की म्यांमा के नये राष्ट्रपति और सू ची से बात

Updated at : 07 Apr 2016 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने की म्यांमा के नये राष्ट्रपति और सू ची से बात

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यांमा में अपने समकक्ष हेतिन काव और विदेश मंत्री आंग सान सू ची से बात की और देश की नयी असैन्य सरकार को ‘आगे की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम’ करार देते हुए उसे अमेरिका के सहयोग का आश्वासन दिया. व्हाइट हाउस ने कल कहा, ‘राष्ट्रपति ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यांमा में अपने समकक्ष हेतिन काव और विदेश मंत्री आंग सान सू ची से बात की और देश की नयी असैन्य सरकार को ‘आगे की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम’ करार देते हुए उसे अमेरिका के सहयोग का आश्वासन दिया. व्हाइट हाउस ने कल कहा, ‘राष्ट्रपति ने लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण के जरिए असैन्य नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने का स्वागत किया. यह सत्ता हस्तांतरण जनता की इच्छा को दर्शाता है.’

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ओबामा ने टेलीफोन पर बात करते हुए एक अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए काम करने वाली म्यांमा की जनता और सरकार को अमेरिका की ओर से सहयोग देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. आगामी वाटर फेस्टिवल और नववर्ष के जश्न से पहले ओबामा ने राष्ट्रपति हेतिन काव और म्यांमा की जनता को भी बधाई दी.

व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा ने नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची से बात की और म्यांमा की नयी विदेश मंत्री को बधाई दी. उन्होंने म्यांमा में सत्ता के लोकतांत्रिक हस्तांतरण के जरिए एक असैन्य सरकार बनने की सू ची को बधाई दी. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण और राष्ट्रीय सौहार्द्र को आगे बढाने के लिए इतने वर्षों तक आंग सान सू ची द्वारा किये गये दृढ प्रयासों की सराहना की. इन प्रयासों के कारण सू ची को निजी तौर पर भी भारी कीमत चुकानी पडी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola